Ileana D’Cruz Quit Film Industry: कई फिल्मों में नजर आ चुकीं ‘बर्फी’ एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (Ileana D’Cruz) काफी समय से फिल्मी दुनिया से दूर हैं। इस समय एक्ट्रेस अपने मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं। हालांकि, उनके फैंस इंडस्ट्री और फिल्मों में उनके कमबैक का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच उनके फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जो उनको निराश कर सकती है। दरअसल, ऐसा दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस अपने फिल्मी सफर को अलविदा कहने वाली हैं। जी हां… साथ ही यह भी दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस जल्द अपने परिवार के साथ अमेरिका शिफ्ट हो सकती हैं।
हालांकि, इन दावों को लेकर एक्ट्रेस की ओर से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। USA के एक बड़े न्यूज पोर्टल डेक्कन हेराल्ड के मुताबिक, इलियाना कथित तौर पर अपने पति माइकल डोलन (Michael Dolan) और अपने बेटे कोआ फीनिक्स डोलन (Koa Phoenix Dolan) के साथ USA में बसने जा रही हैं। साथ ही पोर्टल का यह भी दावा है कि एक्ट्रेस अपने फिल्मी करियर को अलविदा कह सकती हैं।
काफी समय से फिल्मी दुनिया से दूर हैं Ileana D’Cruz
हालांकि, इलियाना डिक्रूज पिछले काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। एक्ट्रेस इसी साल अगस्त में मां बनी थीं और उन्होंने उसी के साथ यह भी रिवील किया था कि उन्होंने माइकल डोलन के साथ मई में शादी कर ली थी। एक्ट्रेस शादी के पहले से ही प्रेग्नेंट थीं। साथ ही रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस किसी भी फिल्म के ऑफर को स्वीकार नहीं कर रही हैं, क्योंकि वो USA जाने की प्लानिंग कर रही हैं। एक्ट्रेस सोशळ मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने पति औक बच्चे के साथ फोटो-वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिससे यह अंदाजा तो लगाया जा सकता है कि फिलहाल एक्ट्रेस अपने परिवार पर ध्यान दे रही हैं।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने हिंदुस्तानी लड़के संग रचाई शादी, बौखला उठे Trolls
इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं Ileana D’Cruz
इलियाना डिक्रूज ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी, जिसके बाद महज 19 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने साउथ फिल्मों से डेब्यू किया है। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की फिल्म ‘बर्फी’ से डेब्यू किया। इसके बाद एक्ट्रेस ‘रुस्तम,’ ‘रेड,’ ‘मैं तेरा हीरो,’ और ‘पागलपंती’ जैसी कई फिल्मों में नजर आईं। (Ileana D’Cruz Quit Film Industry)
संबंधित खबरें
कौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
42 mins agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
1 hr agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
1 hr ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
18 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
19 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
20 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
21 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
21 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines