बिना शादी के Ileana D'Cruz ने पहले बच्चे को दिया जन्म, बेटे का रखा यूनिक नाम; देखें फोटो

Ileana D'Cruz Baby Boy

Ileana D'Cruz Baby Boy

Ileana D’Cruz Baby Boy: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (Ileana D’Cruz) मां बन चुकी हैं। हाल में 1 अगस्त को उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है, जिसकी फोटो एक्ट्रेस ने हाल में अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। साथ ही उन्होंने अपने बेटे के यूनिक नाम को भी रिवील कर दिया है, जो उनके फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है। इससे पहले एक्ट्रेस ने मई में अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी, जिसके बाद अब वो मां बन चुकी हैं। अपने बेटे की फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेल मे एक पोस्ट भी शेयर किया है, जिनमें उन्होंने अपने बेटे के लिए अपना प्यार व्यक्त किया है।

विज्ञापन

एक्ट्रेस ने अपने बेटे की जो फोटो शेयर की है उस पर Introducing Koa Phoenix Dolan लिखा है। इसके साथ ही उन्होंने एक प्यारा सा कैप्शन में भी शेयर किया है, जिसमें वो लिखती हैं ‘कोई भी शब्द ये नहीं बता सकता कि हम अपने प्यारे बेटे का दुनिया में स्वागत करते हुए कितने खुश हैं। दिल भर आया’।

विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस और फ्रेंड्स दे रहे Ileana D’Cruz को बधाई

इलियाना डिक्रूज ने अपने बेटे को जन्म 1 अगस्त को दिया था, लेकिन उन्होंने फोटो शनिवार (5 अगस्त) को शेयर की थी। फोटो शेयर करने के बाद से ही एक्ट्रेस के पोस्ट पर उनके फैंस और फ्रेंड उनको मां बनने की बधाई दे रहे हैं और साथ ही उनके बेटे के यूनिक नाम की तारीफ भी कर रहे हैं।

विज्ञापन

कौन हैं Ileana D’Cruz के पार्टनर?

कुछ समय पहले इलियाना ने अपने पार्टनर के साथ एक डेट नाइट एन्जॉय करते हुए फोटो शेयर की थी। हालांकि, एक्ट्रेस ने इस पोस्ट में अपने बॉयफ्रेंड का नाम रीविल नहीं किया था। इसके अलावा एक्ट्रेस की सगाई और जल्द शादी की खबरें भी सामने आई थीं, लेकिन एक्ट्रेन ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ