Aishwarya ‘बेस्ट एक्ट्रेस’, नानी-विक्रम बने 'बेस्ट एक्टर', देखें IIFA Utsavam 2024 की विनर लिस्ट

IIFA Utsavam 2024: आईफा उत्सवम 2024 (IIFA Utsavam 2024) को उसके इस साल के विनर भी मिल गए हैं। जी हां, इस बार साउथ और हिंदी सिनेमा के कई चेहरों ने IIFA Utsavam 2024 में अपना जलवा दिखाया है। आइए जानते हैं कि किसे किस कैटेगिरी में कौन-सा अवॉर्ड मिला है?

IIFA Utsavam 2024

IIFA Utsavam 2024

IIFA Utsavam 2024: सिनेमा से जुड़े कई ऐसे अवॉर्ड्स होते हैं, जिनका सितारे बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस वक्त अबू धाबी में आईफा उत्सवम 2024 (IIFA Utsavam 2024) का आयोजन किया गया। इस इवेंट में साउथ और हिंदी सिनेमा के कई नामचीन चेहरे मौजूद थे। IIFA Utsavam 2024 में साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की जेलर को बेस्ट फिल्म (तमिल) का अवॉर्ड मिला। यह अवॉर्ड निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार ने स्वीकार किया। नानी और विक्रम को दसरा (तेलुगु) और पोन्नियिन सेलवन: II (तमिल) के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। आइए जानते हैं कि IIFA Utsavam 2024 में किसे कौन-सा अवॉर्ड मिला है?

विज्ञापन

IIFA Utsavam 2024 के विनर्स की पूरी लिस्ट

विज्ञापन
  • बेस्ट पिक्चर (तमिल)- जेलर
  • बेस्ट एक्टर (तेलुगू)- नानी (दशहरा)
  • बेस्ट एक्टर (तमिल)- विक्रम (पोन्नियिन सेलवन: II)
  • बेस्ट एक्ट्रेस (तमिल)- ऐश्वर्या राय (पोन्नियिन सेलवन: II)
  • बेस्ट डायरेक्ट (तमिल)- मणिरत्नम (पोन्नियिन सेलवन: II)
  • बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (तमिल)- एआर रहमान (पोन्नियिन सेलवन: II)
  • आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन इंडियन सिनेमा- चिरंजिवी
  • आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन टू इंडियन सिनेमा- प्रियदर्शन
  • वूमेन ऑफ द ईयर इन इंडियन सिनेमा- सामांथा रुथ प्रभु
  • बेस्ट प्रोफेशन इन नेगेटिव रोल (तमिल)- एसजे सूर्या (मार्क एंटनी)
  • बेस्ट प्रोफेशन इन नेगेटिव रोल (तेलगू)- शाइन टॉम चाको (दसरा)
  • बेस्ट परफॉर्मेंस इन नेगेटिव रोल (मलयालम)- अर्जुन राधाकृष्णन (कन्नूर स्क्वाड)
  • बेस्ट परफॉर्मेंस इन सपोर्टिंग रोल (मेल- तमिल)- जयराम (पोन्नियिन सेलवन: II)
  • बेस्ट परफॉर्मेंस इन सपोर्टिंग रोल (फीमेल- तमिल)- सहस्र श्री (चिट्ठा)
  • गोल्डन लेगेसी अवॉर्ड- नंदमुरी बालकृष्ण
  • आउटस्टैंडिंग एक्सीलेंस इन कन्नड़ सिनेमा- ऋषभ शेट्टी
  • बेस्ट डेब्यू (फीमेल- कन्नड़)- आराधना राम (कटेरा)
  • बेस्ट डायरेक्टर (कन्नड़)- थारुण सुधीर (कटेरा)

विज्ञापन

कब होगा IIFA अवार्ड्स 2024 का आयोजन?

इतना ही नहीं बल्कि IIFA अवार्ड्स 2024 का भी आयोजन होने वाला है। जी हां, IIFA अवार्ड्स 2024 आज यानी 28 सितंबर को आयोजित हो रहा है। इस खास अवॉर्ड फंक्शन की मेजबानी कोई और नहीं बल्कि शाहरुख खान करेंगे। इस इवेंट में रेखा, शाहिद कपूर, कृति सेनन, अनन्या पांडे, जान्हवी कपूर और विक्की कौशल जैसे सितारे अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ