Urvashi Rautela का Bold अवतार, IIFA के ग्रीन कार्पेट पर एक्ट्रेस ने जीता दिल

Urvashi Rautela In IIFA Awards 2024 Green Carpet: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतला ने IIFA Awards के ग्रीन कार्पेट पर अपने लुक से सभी का दिल जीत लिया।

Urvashi Rautela In IIFA Awards 2024 Green Carpet

Urvashi Rautela In IIFA Awards 2024 Green Carpet

विज्ञापन

Urvashi Rautela In IIFA Awards 2024 Green Carpet: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और आदित्य रॉय कपूर के डेटिंग ऐप पर मौजूद होने की खबरों पर हाल ही में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने रिएक्ट किया था। उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने इन दोनों सेलेब्स को डेटिंग ऐप पर देखा है। उन्होंने ये भी दावा किया था कि उन्होंने खुद इन दोनों की प्रोफाइल को देखा है। इसी बीच अब अबू धाबी में उर्वशी रौतेला ने अपने हुस्न के जलवे एक बार फिर बिखेर दिए हैं। एक्ट्रेस का वीडियो अवार्ड फंक्शन के ग्रीन कार्पेट से वायरल हो रहा है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।

IIFA Awards में पहुंचे कई सितारे

इस बार बॉलीवुड हस्तियों का सबसे बड़ा अवार्ड शो दुबई में हो रहा है। अबू धाबी में इस अवार्ड फंक्शन का ग्रीन कार्पेट रखा गया था, जिसमें कई सेलेब्स नजर आएं। यहां एक बार फिर अपनी खूबसूरती से एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने चार चांद लगा दिए। जी हां अवार्ड फंक्शन के ग्रीन कार्पेट में उर्वशी ने भी अपने हुस्न के जलवे दिखाए। इस दौरान उन्होंने पैपराजी को पोज देते हुए फ्लाइंग किस दिया, साथ ही एक्ट्रेस अपने हाथों से हार्ट भी बनाते हुए नजर आईं। उर्वशी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

दुबई में दिखा शाहरुख खान का जलवा

इस बार के IIFA Awards में शाहरुख खान, करण जौहर और विक्की कौशल होस्ट करने वाले हैं, जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई हैं। बीते दिन शाहरुख खान का दुबई में जोरदार स्वागत हुआ था। किंग खान को यहां देखते ही उनके फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी थी। इस दौरान शाहरुख खान ने भी अपने फैंस को ग्रीट किया था।

बॉलीवुड के कई सेलेब्स करेंगे परफॉर्म

2024 का IIFA अवार्ड्स 27 सितंबर से 29 सितंबर तक चलेगा। इस फंक्शन के लिए बॉलीवुड के कई अभिनेता मुंबई एयरपोर्ट से जाते हुए देखे गए। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस इवेंट में विक्की कौशल, कृति सेनन, रेखा और बाकी सेलेब्स की शानदार परफॉर्मेंस होने वाली है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ