IIFA Awards 2025 में Kartik Aaryan को किसने किया इग्नोर, इंटरनेट पर मिला यूजर्स का सपोर्ट

IIFA Awards 2025: आईफा अवॉर्ड्स (IIFA Awards 2025) में हिंदी सिनेमा के स्टार्स ने अपने ग्लैमर का तड़का लगाया। किंग खान, बेबो, उर्फी जावेद सहित तमाम स्टार्स इस इवेंट में शामिल हुए।

IIFA Awards 2025

IIFA Awards 2025

IIFA Awards 2025: जयपुर में आईफा अवॉर्ड्स (IIFA Awards 2025) का आयोजन किया गया। इस दौरान बॉलीवुड स्टार्स ने खूब लाइमलाइट चुराई। किसी ने अपने लुक से तो किसी ने अपने स्वैग से ग्लैमर का दिखाया। सोशल मीडिया पर इस इवेंट के तमाम वीडियोज सामने आए हैं। इंटरनेट पर एक वीडियो ऐसा भी है, जिसमें कृति सेनन, करीना कपूर और कार्तिक आर्यन नजर आ रहे हैं, लेकिन ये क्या वीडियो में कृति ने कार्तिक को इग्नोर कर दिया।

विज्ञापन

करीना कपूर, कार्तिक आर्यन और कृति सेनन

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें करीना कपूर, कार्तिक आर्यन और कृति सेनन नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में कार्तिक और करीना स्टेज पर नजर आ रहे हैं। इस दौरान कृति सेनन स्टेज पर खड़े लोगों से मिलने जाती हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कृति, कार्तिक को इग्नोर करके सीधा करीना कपूर के पास जाती हैं और उन्हें हग करती हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Filmymantra Media (@filmymantramedia)

यूजर्स ने कार्तिक को किया सपोर्ट

इसके बाद कृति साइड में खड़ी हो जाती हैं और कार्तिक सब देख रहे होते हैं। वीडियो को देखकर लग रहा है कि एक्ट्रेस ने कार्तिक को फुल इग्नोर किया है। जैसे ही इंटरनेट पर वीडियो सामने आया, तो कार्तिक के फैंस को ये रास नहीं आया और उन्होंने एक्टर को सपोर्ट किया। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि पहचानी नहीं होगी। दूसरे यूजर ने लिखा कि कार्तिक आर्यन को फ्लॉप लोगों की जरूरत नहीं।

विज्ञापन

गले लगते नजर आए कार्तिक और कृति

तीसरे यूजर ने लिखा कि कार्तिक में इगो नहीं है और कार्तिक बड़ा स्टार है, इसलिए कृति इग्नोर कर रही है। एक और यूजर ने कमेंट किया कि आज से कृति का बॉयकाट। एक अन्य ने कमेंट किया कि पर इग्नोर किया क्यों? इस तरह के कमेंट्स करके लोगों ने कार्तिक को सपोर्ट किया है। इतना ही नहीं बल्कि कार्तिक और कृति का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों एक-दूसरे के गले लगते नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ