Salman Khan की फिल्म के रीमेक की उड़ी अफवाहें, Sikandar के निर्देशक ने तोड़ी चुप्पी

Salman Khan, Sikandar: सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर सुनने में आ रहा था कि ये फिल्म रीमेक है, लेकिन ऐसा नहीं है। फिल्म के निर्देशक ने खुद इस पर चुप्पी तोड़ी है।

Sikandar

Sikandar

Salman Khan, Sikandar: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ इस वक्त जमकर सुर्खियों बटोर रही है। हाल ही में फिल्म का टीजर भी रिलीज हुआ है, जिसको लोगों ने खूब प्यार दिया। इस बीच अफवाहें उड़ी की फिल्म ‘सिकंदर’ रीमेक है। जैसे ही अफवाहें सोशल मीडिया पर आई, तो हर कोई फिल्म के बारे में बातें करने लगा। अब इन रूमर्स पर खुद फिल्म के निर्देशक ने चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि उनका क्या कहना है?

एआर मुर्गदास ने तोड़ी चुप्पी

फिल्म ‘सिकंदर’ के निर्देशक ‘एआर मुर्गदास’ ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि इस फिल्म की कहानी एकदम असली है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने बताया कि फिल्म का हर एक सीन और इसका हर एक फ्रेम पूरी मौलिकता के साथ बनाया गया है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने कहा कि ये फिल्म लोगों को एक अलग ही एक्सपीरियंस देगी और ये किसी भी फिल्म का रीमेक नहीं है।

सलमान खान लीड रोल में

इसके आगे उन्होंने बताया कि फिल्म का कमाल का बैकग्राउंड स्कोर है, जिसकी मौलिकता अनिवार्य है और इसे संतोष नारायणन ने बनाया है। उन्होंने बताया कि उनका म्यूजिक कमाल का है और सीन से मैच भी करता है। बता दें कि हाल ही में फिल्म का गाना भी रिलीज किया गया है, जो लोगों को खूब पसंद भी आया है। फिल्म में सलमान खान लीड रोल में हैं।

ईद पर रिलीज होगी फिल्म

इसके अलावा फिल्म में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी अहम रोल निभा रही हैं। सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ ईद पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है और लोगों को इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। इतना ही नहीं बल्कि फिल्म के ट्रेलर का भी लोगों को बेसब्री से इंतजार है। देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज किया जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ