---विज्ञापन---

Aashram 3 Part 2: ‘बदनाम आश्रम’ के स्टार कास्ट की कितनी फीस? पम्मी से भोपा तक की सैलरी रिवील

Aashram 3 Part 2 Cast Fees: 'आश्रम' के तीसरे सीजन का पार्ट 2 आ चुका है। इस सीरीज के लिए किसने कितनी रकम ली है? अब उसका भी खुलासा हो गया है।

---विज्ञापन---

Aashram 3 Part 2 Cast Fees: 27 फरवरी 2025 को ओटीटी की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘आश्रम’ के तीसरे सीजन का पार्ट 2 स्ट्रीम कर दिया गया है। अब आप MX प्लेयर पर 5 नए एपिसोड देख सकते हैं। इस बदनाम आश्रम की कहानी वैसे भी लोगों को काफी पसंद है। इसी सीरीज ने बॉबी देओल (Bobby Deol) के डूबते करियर को सहारा दिया था। इस सीजन के लिए सभी एक्टर्स की फीस बढ़ चुकी है। कौन कितनी फीस ले रहा है? चलिए जानते हैं।

लीड एक्टर्स की फीस में बड़ा अंतर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबक, इस सीरीज के लीड एक्टर यानी बॉबी देओल को मेकर्स ने ‘आश्रम सीजन 3 पार्ट 2’ के लिए 1 करोड़ से 4 करोड़ तक की राशि दी है। अदिति पोहनकर (Aaditi Pohankar) ने शो को उस मुकाम तक पहुंचाया है, जिसके बाद ज्यादा से ज्यादा लोग इस शो को देख रहे हैं। इस सीरीज के लिए उन्होंने 12 लाख से 20 लाख तक की फीस ली है। सीरीज की लीड एक्ट्रेस होने के बावजूद अदिति को बॉबी देओल से चार गुना कम सैलरी मिली है।

---विज्ञापन---

त्रिधा चौधरी और ईशा गुप्ता की फीस भी रिवील

त्रिधा चौधरी (Tridha Choudhury) ने भी ‘आश्रम’ में खूब जलवे दिखाए हैं और इसके लिए उन्होंने 4 लाख से 10 लाख के बीच फीस चार्ज की है। ईशा गुप्ता (Esha Gupta) की बात करें तो उनकी फीस बाकी एक्ट्रेसेस से ज्यादा है। ईशा गुप्ता ने 25 लाख से 2 करोड़ लेकर सोनिया का रोल प्ले किया है। वहीं, अनुप्रिया गोएंका (Anupriya Goenka) को 8 लाख से 15 लाख रुपये मिले हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15 में होगी ‘शकीरा’ की एंट्री? Bigg Boss के बाद इस शो में आ सकती हैं नजर

भोपा स्वामी ने ली कितनी फीस?

एक्टर दर्शन कुमार (Darshan Kumar) की फीस भी 15 से 25 लाख के बीच बताई जा रही है। चंदन रॉय सान्याल (Chandan Roy Sanyal) भी ‘आश्रम’ में अहम किरदार निभाते नजर आए हैं। भोपा स्वामी बनने के लिए उन्होंने मेकर्स से 15 लाख से 25 लाख रुपये चार्ज किए हैं। अब ये सीरीज लोगों को खूब इम्प्रेस कर रही है। सीजन 3 का पार्टी 2 काफी पसंद किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 03, 2025 02:10 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola