Boney Kapoor on Sridevi Mom Sequel: बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की आखिरी फिल्म ‘मॉम’ 2017 में रिलीज हुई थी। अब इस फिल्म के सीक्वल की चर्चा शुरू हो गई है। IIFA 2025 के मौके पर श्रीदेवी के पति और फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने बताया कि वह इस फिल्म का दूसरा पार्ट बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। इस फिल्म को वह अपनी बेटी और फिल्म ‘नादानियां’ एक्ट्रेस खुशी कपूर के साथ बनाएंगे। आईफा के दौरान उन्होंने अपनी दोनों बेटियों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के एक्टिंग करियर को लेकर भी बात की और कहा कि वह दोनों ही इंडस्ट्री में अपनी मां के नक्शेकदम पर चलने की कोशिश कर रही हैं।
मॉम के सीक्वल पर क्या बोले बोनी कपूर?
आईफा 2025 के ग्रीन कार्पेट पर मीडिया से बातचीत में बोनी कपूर ने कहा, ‘मैंने अपनी बेटी खुशी कपूर की सारी फिल्में देखी हैं। ‘नो एंट्री’ के बाद मैं उसके साथ एक फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहा हूं। खुशी के साथ ये फिल्म मॉम 2 हो सकती है। वह अपनी मां के नक्शेकदम पर चलने की कोशिश कर रही है।’
यह भी पढ़ें: IIFA अवॉर्ड्स में Shah Rukh-Madhuri में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री, डांस ने जीता फैंस का दिल
बोनी कपूर ने आगे कहा, ‘खुशी कपूर की मां उन सभी भाषाओं में टॉप पर थीं, जिनमें उन्होंने काम किया है। मुझे उम्मीद है कि जाह्नवी और खुशी भी इसमें सक्सेसफुल रहेंगी।’ बता दें कि श्रीदेवी की फिल्म ‘मॉम’ में उनकी बेटी का किरदार सजल अली ने निभाया था। बोनी कपूर के हिंट देने के बाद इस फिल्म में नए किरदार कौन होंगे? ये देखना दिलचस्प होगा।
नो एंट्री 2 पर शेयर किया अपडेट
इस दौरान बोनी कपूर ने फिल्म ‘नो एंट्री’ के सीक्वल पर भी बात की। उन्होंने कहा कि फिल्म में दो एक्ट्रेस को फाइनल करने के बाद वह ऑफिशियल रूप से फिल्म को अनाउंस करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ‘नो एंट्री 2’ जुलाई या अगस्त तक रिलीज हो सकती है। फिल्म में कई एक्ट्रेस हैं, इसलिए अभी कुछ कहना ठीक नहीं होगा।
बता दें कि फिल्म ‘नो एंट्री’ साल 2005 में रिलीज हुई थी जिसका निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था। फिल्म में सलमान खान, अनिल कपूर, फरदीन खान, लारा दत्ता, ईशा देओल और बिपाशा बसु जैसे स्टार्स शामिल थे। इस फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 hr agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
4 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
5 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
6 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
6 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
7 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
8 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
8 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines