IIFA Awards 2024, Rekha Dance Viral Video: इस वक्त आईफा अवॉर्ड्स 2024 चर्चा में है। शुक्रवार को अबू धाबी में IIFA Awards 2024 का बिगुल बजा था। इस मेगा इवेंट में बॉलीवुड के तमाम सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। पहले दिन यानी आईफा उत्सवम 2024 (IIFA Utsavam 2024) में ऐश्वर्या राय ने हर किसी का ध्यान खींचा, तो आईफा अवॉर्ड्स 2024 के मंच पर रेखा के डांस मूव देखकर लोग हैरान रह गए।
आईफा अवॉर्ड्स 2024 से सामने आया वीडियो
सोशल मीडिया पर आईफा अवॉर्ड्स 2024 से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में 70 से 80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस और लोगों के दिलों पर राज करने वाली दिग्गज एक्ट्रेस रेखा का डांस है, जो हर किसी का दिल जीत रहा है। जी हां, आईफा अवॉर्ड्स 2024 के मंच पर रेखा ने गुलाबी लंहगे में जमकर डांस किया। रेखा की इस धमाकेदार परफॉर्मेंस ने हर किसी का दिल जीत लिया और ये वीडियो अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।
एक्ट्रेस के लुक ने भी खींचा ध्यान
इस वीडियो में रेखा ने फिल्म ‘नटवरलाल’ के सुपरहिट गाने ‘परदेसिया’ पर डांस किया है। गाने पर डांस करने के लिए रेखा ने जो लुक लिया था, वो भी कमाल था। इस गाने पर डांस करने के लिए रेखा ने गुलाबी-गोल्डन कलर के लंहगे को कैरी किया था। लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने हैवी ज्वैलरी भी कैरी की थी। साथ ही उनका मेकअप भी बेहद बोल्ड और हैवी था, जिसमें वो कमाल की खूबसूरत लग रही थी।
यूजर्स ने की खूब तारीफ
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक्ट्रेस के इस वीडियो पर यूजर्स भर-भरकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि भले ही कुछ भी हो लेकिन रेखा जी का मुकाबला कोई नहीं कर सकता। दूसरे यूजर ने लिखा कि आईफा अवॉर्ड्स 2024 का बेस्ट मूवमेंट। तीसरे यूजर ने लिखा कि इससे ज्यादा अच्छा कुछ नहीं हो सकता। इस तरह के कमेंट्स करके यूजर्स एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं।
कई सितारों ने किया डांस
आईफा अवॉर्ड्स 2024 के मंच पर ना सिर्फ रेखा बल्कि कई सितारों ने अपना बेहद कमाल का परफॉर्मेंस दिया है। जी हां, इसमें शाहरुख खान, विक्की कौशल, कृति सेनन, नोरा फतेही, जाह्नवी कपूर जैसे बड़े कलाकारों ने भी कमाल का डांस किया है। इनके वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें- कभी मांगी मौत की दुआ, कभी कही रैप छोड़ने की बात… क्या MC Stan पहले से दे रहे थे गायब होने का हिंट?
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
54 mins agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
1 hr agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
1 hr agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
2 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
3 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
3 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
5 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
6 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
22 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines