Vijay Deverakonda ने रिलेशनशिप पर लगाई मुहर- बोले- मैं 35 का हूं, तो क्या सिंगल...?

Vijay Deverakonda on Love and Marriage: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना एक बार फिर से अपने रिलेशन को लेकर चर्चा में आ गए हैं।

Vijay Deverakonda, Rashmika Mandanna

Vijay Deverakonda, Rashmika Mandanna

Vijay Deverakonda on Love and Marriage: गॉसिप टाउन में अक्सर किसी ना किसी स्टार की लव लाइफ के बारे में चर्चा होती रहती है। कुछ दिनों से साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा भी अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, एक्टर का नाम साउथ की टॉप एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना संग एक्टर का नाम जुड़ता रहा है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है, ऐसे में फैंस इस जोड़ी को खूब प्यार देते हैं। इस बीच अब विजय ने खुद अपनी लव लाइफ पर बात की है। आइए जानते हैं कि एक्टर ने इस पर क्या कहा है?

विज्ञापन

लव और मैरिज लाइफ पर बोले विजय

हाल ही में कर्ली टेल्स को दिए एक इंटरव्यू में विजय ने लव और मैरिज लाइफ पर बात की। इस दौरान एक्टर ने कहा कि मैं 35 साल का हो गया हूं, आपको क्या लगता है कि मैं अभी तक सिंगल रहूंगा। इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या आपने पहले भी अपनी को-स्टार को डेट किया है, तो उन्होंने कहा कि हां किया है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

प्यार बिना शर्त वाला नहीं होता- विजय

इतना ही नहीं बल्कि इसके आगे विजय ने कहा कि प्यार बिना शर्त वाला नहीं होता है। उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि प्यार क्या है और इससे उम्मीदें जुड़ी होती हैं। ये मेरी उम्मीदों के साथ है और इसलिए मेरा प्यार बिना शर्त वाला नहीं है। उनका मानना है कि सब ओवर-रोमांटिक हो जाता है।

विज्ञापन

महिलाओं के लिए शादी ज्यादा चुनौतिपूर्ण- विजय

इसके आगे विजय ने शादी पर भी बात की और कहा कि शादी, महिलाओं के लिए ज्यादा चुनौतिपूर्ण होती है। महिलाओं के लिए शादी मुश्किल है और ये किसी की करियर लाइफ के बीच नहीं आना चाहिए। हालांकि ये इस पर भी डिपेंड करता है कि आपका पेशा क्या है।

रश्मिका संग रिश्ता किया कंफर्म?

गौरतलब है कि विजय और रश्मिका अक्सर ही दोनों के अफेयर की चर्चा होती रहती है। सोशल मीडिया पर भी यूजर्स दोनों के रिलेशन में होने की बातें करते हैं। इस बीच विजय का ये स्टेटमेंट दोनों के रिश्ते पर मुहर लगा रहा है। विजय के इस बयान के बाद लोगों को लग रहा है कि उन्होंने रश्मिका संग अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है। ना सिर्फ स्क्रीन बल्कि ऑफ स्क्रीन भी दोनों की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं। साथ ही दोनों पर खूब प्यार भी लुटाते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ