हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ऐश्वर्या राय रोज तो राजेश खन्ना होते जैक, बॉलीवुड में ऐसी बनती 'टाइटैनिक', AI ने रिक्रिएट की आइकॉनिक सीन

Titanic In Bollywood: AI के इस दौर में सोशल मीडिया पर कोई ना कोई वीडियो वायरल होते रहते हैं. ऐसे में अब टाइटैनिक का बॉलीवुड वर्जन शेयर किया गया है, जिसमें ऐश्वर्या राय को रोज के लुक में दिखाया गया है.

विज्ञापन
बॉलीवुड में बनती टाइटैनिक तो कैसी होती. (Photo- Instagram)

AI के इस दौर में सोशल मीडिया पर कोई ना कोई किसी का वीडियो वायरल हो ही जाता है. इसमें कई बार एक्टर और एक्ट्रेस के भी वीडियोज होते हैं. इसके साथ ही कई बार तो फिल्मों का भी नए कालाकारों की कास्टिंग के साथ सामने आता है. बीते दिनों ही ‘धुरंधर’ का एआई वीडियो सामने आया था कि अगर 70-80s में फिल्म रिलीज होती तो इसके कौन से कलाकार होते. इसी बीच अब ‘टाइटैनिक’ का एआई वीडियो सामने आया है.

‘टाइटैनिक’ हॉलीवुड की हिट फिल्मों में से एक रही है, जिसे लोग आज भी देखना पसंद करते हैं. फिल्म को लेकर क्रिएटिव वीडियो सामने आया है. आइकॉनिक हॉलीवुड फिल्म ‘टाइटैनिक’ अगर बॉलीवुड में बनती तो ऐश्वर्या राय रोज और राजेश खन्ना जैक के किरदार में होते. इस वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि रीइमेजिनिंग में केट विंसलेट और लियोनार्डो डिकैप्रियो की जगह बॉलीवुड स्टार ऐश्वर्या राय और राजेश खन्ना को लिया गया है, ताकि फिल्म के उन सीन्स को दिखाया जा सके जो अभी भी फैंस के दिमाग में ताजा हैं.

यह भी पढ़ें: ‘MMS बना या वीडियो…’, ‘वड़ा पाव गर्ल’ ने खोली पति की पोल, दिखाया व्हाट्सअप मैसेज, फिर की छिछालेदर

विज्ञापन

रीक्रिएट किया ‘टाइटैनिक’ के कई सीन

शॉर्ट फिल्ममेकर मिस्टर हेलरॉकर ने इंस्टाग्राम पर एआई वीडियो शेयर किया है. इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि ऐश्वर्या राय को रोज और राजेश खन्ना को जैक के किरदार में देखा जा सकता है. वीडियो में देख सकते हैं कि फिल्म के कई आइकॉनिक सीन्स को फिल्माया गया है. टाइटैनिक पोज तक इस वीडियो रीक्रिएट किया गया है. उनके यादगार सीन तक वायरल हो रहे हैं. कई सीन में ऐश्वर्या और राजेश खन्ना साथ में खूबसूरत लग रहे हैं.

‘टाइटैनिक’ का रीक्रिएट वर्जन वीडियो आते ही छा गया है. इसे शेयर करने के साथ ही शानदार कैप्शन लिखा है, ‘क्या हो अगर टाइटैनिक बॉलीवुड में बनी होती है. ऐश्वर्या राय रोज और राजेश खन्ना जैक के रूप में हैं.’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘मैं रोने लगी थी’, आयशा खान ने पीरियड्स में शूट किया था ‘धुरंधर’ का सॉन्ग ‘शरारत’, बोलीं- ‘काश मैं…’

फैंस ने किया रिएक्ट

फिल्म ‘टाइटैनिक’ के एआई वीडियो पर फैंस ने खूब रिएक्शन दिया है. लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं. एक ने लिखा, ‘ऐश्वर्या रोज से भी ज्यादा प्यारी लग रही हैं.’ दूसरे ने लिखा, ‘वाह, यह कैन सा पैरेलल यूनिवर्स है. राजेश खन्ना और ऐश्वर्या राय एक साथ.’ इसी तरह से लोग इस पर कमेंट्स कर रहे हैं और वीडियो भी वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola