ICC Cricket World Cup 2023, Shahrukh Khan: आज रविवार, 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला जा रहा है। हर भारतवासी के लिए आज का दिन बेहस खास है।
पूरा देश टीम इंडिया की जीत के लिए दुआ कर रहा है। वहीं, अपनी टीम को चियर करने के लिए फैंस से लेकर सेलेब्स तक नरेंद्र मोदी स्टेडियम गए है और मैच का आनंद ले रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो फैंस का दिल जीत रहा है।
यह भी पढ़ें- किस सवाल का जवाब देकर Sheynnis Palacios बनीं Miss Universe 2023? वायरल हुआ मिस थाईलैंड का जवाब
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा SRK का वीडियो
दरअसल, सोशल मीडिया पर विश्व कप 2023 से एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो किसी और का नहीं बल्कि बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान का है। किंग खान भी विश्व कप 2023 के फाइनल मैच का आनंद लेने के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गए हैं। इस दौरान उन्हें आशा भोंसले के साथ बैठे देखा गया। हालांकि इस दौरान किंग खान ने कुछ ऐसा किया, जिससे फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं।
किंग खान ने किया ये काम
बता दें कि वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किंग खान, आशा भोंसले के पास बैठे हैं। वीडियो में शाहरुख खान सिंगर की मदद करते नजर आ रहे है। इस दौरान वो आशा भोंसले का झूठा कप उठाते नजर आए। बता दें कि शाहरुख खान 90 साल की गायिका के पास बैठकर मैच देख रहे थे और जब उनकी चाय खत्म हुई, तो किंग खान ने उनका कप लिया और उसे बाहर रख दिया।
Shahrukh Khan Viral video
यूजर्स दे रहे ऐसा रिएक्शन
इस वीडियो को देखकर हर कोई शाहरुख खान की तारीफ कर रहा है। फैंस वायरल वीडियो पर जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि वह सच में एक हीरो हैं और एक अच्छे इंसान भी हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि वो सिर्फ प्यार करते हैं, एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे। तीसरे यूजर ने लिखा कि इसीलिए दुनिया उन्हें प्यार करती है। इस तरह के कमेंट्स यूजर अब इस वीडियो पर कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
थिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
2 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
3 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
5 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
6 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
7 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
9 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
9 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
10 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
10 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines