IC 814: The Kandahar Hijack Controversy: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हाल ही में एक वेब सीरीज आई है जिसका नाम है ‘IC-814: द कंधार हाईजैक’। सीरीज को फिलहाल स्ट्रीम किया जा रहा है और इसे रिस्पॉन्स भी अब तक ठीक-ठाक ही मिला है। हालांकि जब से सीरीज हुई है तब से इसे लेकर एक विवाद चल रहा है और इसे बॉयकॉट करने की भी मांग की जा रही है। लेकिन 6 एपिसोड्स की इस सीरीज में ऐसा क्या दिखा दिया गया जिस पर अब जमकर राजनीतिक बयानबाजी भी होने लगी है? क्या है पूरा माजरा, अब तक इसे लेकर क्या-क्या हुआ है चलिए आपको बताते हैं।
अब तक क्या-क्या हुआ?
हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘IC-814: द कंधार हाईजैक’ पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस वेब सीरीज ने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचा दी है और अब केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट हेड मोनिका शेरगिल को समन जारी किया है। मंत्रालय का कहना है कि वेब सीरीज के कंटेंट को लेकर उठ रहे विवादों पर सफाई पेश करना काफी जरूरी है।
इतना ही नहीं बीजेपी की तरफ से भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी गई है। बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने इसे लेकर कहा कि ‘आईसी 814: द कंधार हाईजैक’ के फिल्ममेकर ने आतंकवादियों के गैर-मुस्लिम नामों को दिखाकर उनके आपराधिक इरादे को एक तरह से वैलिडिटी दे दी है।
क्या है पूरा विवाद?
29 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस वेब सीरीज में 1999 में हुए कंधार प्लेन हाईजैक की घटना को दिखाया गया है। इस घटना के दौरान भारतीय विमान को आतंकवादियों ने हाइजैक कर लिया था और इस वेब सीरीज में इसी घटना को आधार बनाया गया है। हालांकि सीरीज में आतंकवादियों के नामों को लेकर विवाद उठ खड़ा हुआ है। आरोप है कि निर्माताओं ने जानबूझकर आतंकवादियों के नाम भोला और शंकर रखे हैं जबकि उनकी असली पहचान कुछ और थी।
आतंकियों की पहचान छिपाई गई
अनुभव सिन्हा के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज को लेकर पूरा विवाद इस बात को लेकर है कि आतंकवादियों के असली नामों का जिक्र इसमें क्यों नहीं है। अगर ये सीरीज पूरी तरह से एक सच्ची घटना पर आधारित है तो इसमें हाईजैक करने वालों का भी असली नाम होना चाहिए था। रिपोर्ट्स के मुताबिक हाईजैकर्स के असली नाम इब्राहिम अतहर, सनी अहमद काज़ी, जहूर इब्राहिम, शाहिद अख्तर और सैयद शाकिर थे। इसके बावजूद सीरीज ने इन नामों को शामिल नहीं किया, जिस पर दर्शक और आलोचक गुस्से में हैं। ऊपर से सोने पे सुहागा सीरीज में आतंकियों के नाम भोला और शंकर रखे गए जो कि हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने वाला है।
हाईजैक की कहानी पर बेस्ड है फिल्म
‘IC-814: द कंधार हाईजैक’ को मैचबॉक्स शॉट्स और बनारस मीडिया वर्क्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। ये सीरीज देवी शरण और पत्रकार श्रींजॉय चौधरी की किताब ‘फ्लाइट इंटू फियर: द कैप्टन्स स्टोरी’ पर आधारित है।
इस वेब सीरीज में विजय वर्मा, नसीरुद्दीन शाह, पंकज कपूर, दीया मिर्जा, पत्रलेखा, पूजा गौर और कुमुद मिश्रा जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। सीरीज ने अपनी रिलीज के साथ ही जबरदस्त हाइप बनाई थी, लेकिन अब विवाद की वजह से फिल्म के मेकर्स को लेने के देने पड़ गए हैं।
यह भी पढ़ें: Netflix के कंटेंट हैड की मुश्किलें क्यों बढ़ीं? वेबसीरीज IC 814… की कहानी पर उठे सवाल
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
50 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines