Netflix के कंटेंट हैड की मुश्किलें क्यों बढ़ीं? वेबसीरीज IC 814... की कहानी पर उठे सवाल

IC 814: The Kandahar Hijack Controversy: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आई सीरीज ‘आईसी 814: द कंधार हाईजैक’ इस वक्त विवादों में हैं। हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि इस मामले में नेटफ्लिक्स को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

IC 814: The Kandahar Hijack

IC 814: The Kandahar Hijack

IC 814: The Kandahar Hijack Controversy: हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 25 साल पुरानी एक सच्ची घटना पर आधारित सीरीज ‘आईसी 814: द कंधार हाईजैक’ रिलीज हुई। सीरीज को रिलीज होते ही फैंस का खूब प्यार मिला। हालांकि अब ये सीरीज विवादों में आ गई है। इतना ही नहीं बल्कि इस विवाद की वजह से अब नेटफ्लिक्स की भी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स कंटेंट हेड को समन

रिपोर्ट्स की मानें तो मिनिस्ट्री ऑफ इनफार्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग ने IC 814: The Kandahar Hijack सीरीज कंटेंट विवाद को लेकर नेटफ्लिक्स कंटेंट हेड को तलब किया है। कंटेंट हेड को समन जारी होते ही अब लग रहा है कि इस मामले में नेटफ्लिक्स की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कथित तौर पर मिल रही इस जानकारी के बाद लोगों को भी चिंता हो रही है कि इस मामले में अब क्या नया मोड़ आने वाला है।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ‘आईसी 814: द कंधार हाईजैक’ के रिलीज होते ही इसके बायकॉट की मांग उठी और एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर भी ये ट्रेंड करने लगा। साल 1999 में हुए ‘कंधार हाईजैक’ की इस कहानी पर लोगों ने तब सवाल खड़े किए जब इस सीरीज में आतंकवाद के कुकृत्य को छिपाने की कोशिश हुई। गौरतलब है कि ये कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है और आतंकवाद की हैवानियत को छिपाने की कोशिश की गई है। साथ ही हिन्दुओं को बदनाम करने की साजिश रचने का भी आरोप है। गौरतलब है कि जिन लोगों ने प्लेन हाईजैक किया था, उनका नाम इब्राहिम अख्तर, शाहिद अख्तर, सन्नी अहमद, जहूर मिस्त्री और शाकिर था, लेकिन सीरीज में आतंकवादियों के बदले हुए हैं और बदलकर भोला और शंकर रखे गए हैं।

विज्ञापन

क्या है कहानी?

‘आईसी 814: द कंधार हाईजैक’ की कहानी की बात करें तो इस सीरीज में भारत के उन 7 दिनों की कहानी है, जिसके लिए उस वक्त की मौजूदा सरकार ने आलोचना का भी सामना किया था। काठमांडू से भारतीय विमान IC 814 ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन प्लेन दिल्ली पहुंचने से पहले ही ‘हाईजैक’ हो गया था। प्लेन को ‘हाईजैक’ करने वाले आतंकवादियों ने मांग की थी कि इस विमान के बदले उन्हें जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर जैसे 3 खतरनाक आंतकियों की रिहाई चाहिए। हालांकि मौजूदा सरकार के लिए ये फैसला बेहद मुश्किल था, लेकिन मासूमों को बचाने के लिए सरकार के पास भी कोई रास्ता नहीं था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ