Who is Ibrahim Qadri: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान हमेशा ही लोगों का दिल जीत लेते हैं। शाहरुख को फैंस से भी खूब प्यार मिलता है। कुछ ही दिनों पहले शाहरुख के जैसा दिखने वाला एक शख्स चर्चा में आया था और उसने खूब लाइमलाइट चुराई थी। एसआरके के जैसा दिखने वाला ये शख्स कोई और नहीं बल्कि इब्राहिम कादरी हैं। अब इब्राहिम कादरी ने एक नया मुकाम हासिल किया है। आइए जानते हैं क्या?
इब्राहिम कादरी ने हासिल किया मुकाम
दरअसल, इब्राहिम कादरी इस वक्त चर्चा में इसलिए हैं क्योंकि उन्हें वोग मैगजीन में जगह मिली है। ऐसा करना किसी भी सेलिब्रिटी हमशक्ल के लिए कोई छोटी बात नहीं है। इब्राहिम के फोटो ने वोग ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर भी शेयर किया है। इब्राहिम को मिले इस सम्मान से वो एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। इब्राहिम की ये जर्नी लोगों को प्रेरित कर रही है और फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं।
कौन हैं इब्राहिम कादरी?
इब्राहिम कादरी की बात करें तो वो एक पॉपुलर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। इब्राहिम, बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के जैसे दिखाई देते हैं। इब्राहिम बिल्कुल किंग खान की कॉपी लगते हैं। सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर इब्राहिम के 2.2M फॉलोअर्स हैं। इंस्टाग्राम पर इब्राहिम सिर्फ शाहरुख खान को फॉलो करते हैं। इब्राहिम के वीडियोज पर अच्छे-खासे व्यूज भी आते हैं और फैंस में उनकी अच्छी-खासी पॉपुलैरिटी है।
क्या करते थे कादरी?
इसके अलावा अगर इब्राहिम की बात करें तो इब्राहिम कादरी गुजरात के जूनागढ़ में पले-बडे़ हैं। अपना जीवन चलाने के लिए कादरी पहले दुकानों के साइनबोर्ड और दीवारों पर पेंटिंग किया करते थे। हालांकि, लोगों का कहना है कि वो शाहरुख खान के जैसे दिखते हैं। पहले कादरी ने उनकी इस बात को गंभीरता से नहीं लिया। साल 2017 में फिल्म ‘रईस’ आई थी और इसकी बाद ये धारणा भी बदल गई।
शाहरुख खान जैसा दिखने पर की मेहनत
इसके अलावा एक दिन कादरी राजकोट में एक आईपीएल मैच के दौरान उनके फैंस ने उन्हें शाहरुख समझकर घेर लिया। उस पल ने उनकी जिंदगी बदल दी और उन्होंने शाहरुख खान जैसा दिखने और अभिनय करने के लिए कड़ी मेहनत की। अपनी मेहनत के दम पर ही आज कादरी इस मुकाम पर पहुंचे हैं।
यह भी पढ़ें- बेटियों से दूर हैं Rubina Dilaik-Abhinav Shukla, कौन कर रहा बच्चों की परवरिश?
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 hr agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 hr agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
2 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
2 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
20 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
20 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
22 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
22 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
23 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines