Palak Tiwari Ignores Ishaan Khattar: सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली पलक तिवारी (Palak Tiwari) इन दिनों अपने लव अफेयर को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। हाल ही में इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड पलक तिवारी को एक इवेंट में साथ स्पॉट किया गया था जिसके बाद इनकी डेटिंग की अफवाहों को और हवा मिल गई। वहीं, अब इसी इवेंट से एक और वीडियो सामने आया है। इसमें इब्राहिम की कथित गर्लफ्रेंड शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) के छोटे भाई ईशान खट्टर के साथ नजर आ रही हैं। हालांकि, वो इस वीडियो के सामने आते ही ट्रोलर्स के हत्थे चढ़ गईं। तो चलिए जानते हैं अब पलक के ट्रोल होने का क्या कारण है।
यह भी पढ़ें: क्या Salman Khan नहीं करेंगे Bigg Boss 17 होस्ट? जानिए क्या है खबर की सच्चाई
वायरल वीडियो में है ट्रोलिंग की वजह
दरअसल, अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में पलक तिवारी एक जगह खड़ी नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके पास ईशान खट्टर (Ishaan Khattar) भी दिखाई दिए। ब्लैक ड्रेस में जहां एक तरफ पलक तिवारी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, ईशान भी अपने स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे हैं। ऐसे में ये तो साफ है कि ट्रोलिंग की वजह उनके कपड़ें नहीं है। बता दें, इस बार श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की बेटी अपने एटीट्यूड की वजह से लोगों के टारगेट पर हैं। अब वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पलक कैसे ईशान खट्टर को नजरअंदाज कर रही हैं।
ईशान के साथ पलक के रवैये पर भड़के लोग
ईशान जहां बेहद खुश और सबसे मिलते और बात करते नजर आ रहे हैं। वहीं, पलक किसी चीज से अपसेट लग रही हैं और ईशान को एटीट्यूड दे रही हैं। अब सोशल मीडिया यूजर्स को पलक का ये रवैया रास नहीं आ रहा। सभी लोग उनके इस अंदाज को देखकर हैरान हैं और अब उन्हें खरीखोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो को देखने के बाद लिखा, “इतना एटीट्यूड है इसमें क्या ही बोलें।” तो एक यूजर ने लिखा, “एटीट्यूड तो बहुत है इसमें अभी से।” किसी ने कमेंट किया, “शाही तौर पर नजरअंदाज कर दिया गया।”
लोगों ने लगाई पलक की क्लास
एक सोशल मीडिया ने ट्रोल करते हुए लिखा, “ये बंदी को इतना एटीट्यूड आता कहा से है भाई? ना कोई फिल्म ना कोई कुछ। समझती क्या है ये खुद को?” वहीं, एक फैन ने लिखा, “जीरो मैनर्स के साथ इतना एटीट्यूड… उसने ईशान को हैलो तक नहीं कहा…” अब कुछ इसी तरह से लोग पलक तिवारी की क्लास लगाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर ज्ञान बांटा जा रहा हो या उन पर टिप्पणी की जा रही हो। अक्सर किसी न किसी वजह से पलक ऑनलाइन ट्रोलिंग का शिकार हो जाती हैं।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
10 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
11 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
13 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
14 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
15 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
16 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
17 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines