Ibrahim Ali Khan Palak Tiwari Relationship: बी-टाउन के रूमर्ड लव बर्ड्स पलक तिवारी (Palak Tiwari) और इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। बीते काफी समय से ऐसी खबरें आ रही हैं कि ये दोनों डेटिंग कर रहे हैं। इन्हें साथ में कभी डिनर डेट तो कभी लंच डेट पर स्पॉट किया जाता है। ऐसे में इन्हें लेकर अक्सर खबरों का बाजार गर्म रहता है। इसी बीच अब एक बड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि पलक और इब्राहिम फिलहाल रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, दोनों दुनिया के सामने अपना रिश्ता कबूल नहीं करना चाहते।
यह भी पढ़ें: क्या पर्दे पर Sara की मां बनने को राजी होंगी Kareena Kapoor? Bebo का जवाब कर देगा हैरान
रिलेशनशिप में हैं पलक और इब्राहिम!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सच में पलक और इब्राहिम डेटिंग कर रहे हैं। लेकिन वो अपने रिश्ते को पब्लिक्ली एक्सेप्ट करने के लिए तैयार नहीं हैं। सूत्रों का दावा है कि वो काफी समय से रिलेशनशिप में हैं मगर अपनी पर्सनल लाइफ पर लोगों का अटेंशन नहीं चाहते। इस कपल ने एक-दूसरे में अपना हैप्पी स्पेस ढूंढ लिया है और वो डेटिंग कर रहे हैं। वो एक-दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करना भी पसंद करते हैं। हालांकि, वो चाहते हैं कि उनकी पर्सनल लाइफ को पब्लिक की नज़रों से दूर रखा जाए।
क्यों सीक्रेट रखना चाहते हैं अफेयर?
उनके इस फैसले के पीछे क्या वजह हो सकती है इसे लेकर भी जानकारी सामने आई है। सूत्रों का कहना है कि इस समय अभी उनका करियर शुरू ही हुआ है। पलक तिवारी जहां अपना बॉलीवुड डेब्यू कर चुकी हैं, वहीं इब्राहिम इन दिनों अपने डेब्यू प्रोजेक्ट में बिजी हैं। लोगों को भी इन दोनों से काफी उम्मीदें हैं क्योंकि ये दोनों बड़े स्टार्स के बच्चे हैं। शायद इसी वजह से ये दोनों लोगों का ध्यान अपने काम से ध्यान हटाकर अपनी पर्सनल चीज़ों पर नहीं ले जाना चाहते। कहा जा रहा है कि ऐसे में ये दोनों अपने अफेयर को सीक्रेट रखने के लिए काफी पापड़ बेल रहे हैं।
परिवार को भी है खबर
रिपोर्ट्स की मानें तो मीडिया से बचने के लिए पलक और इब्राहिम एक-दूसरे के घर देर रात या फिर अर्ली मॉर्निंग का टाइम चुनते हैं। साथ ही इनकी फैमिली भी इनके रिश्ते के बारे में सब जानती हैं और वो इससे खुश हैं। इस कपल के साथ उनका परिवार भी यही चाहती है कि ये रिश्ता प्राइवेट ही रहे तो अच्छा है। ऐसे में वो भी इन्हें सपोर्ट कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
33 mins ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
1 hr ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
17 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
20 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
21 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
22 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
22 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
22 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoLIVE: Ed Sheeran ने 'किंग' के लिए हिंदी में गाते हुए BTS वीडियो किया शेयर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines