हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'मुझे अब एक्टिंग छोड़ देनी चाहिए', Abhishek Bachchan ने पिता Amitabh से क्यों कही थी ये बात?

Abhishek Bachchan Revealation in an Interview: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वो एक बार अपनी फ्लॉप फिल्मों से हार गए थे और उन्होंने बिग बी से जाकर बड़ी बात कह दी थी।

विज्ञापन
Abhishek Bachchan Interview

Abhishek Bachchan Revealation in an Interview: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। वो लगातार इंटरव्यू दे रहे हैं। अब हाल ही में अपने करियर में लगातार आईं फ्लॉप फिल्मों को लेकर एक्टर ने बयान दिया है। उन्होंने उस वक्त का जिक्र किया है जब उनकी फिल्में लगातर फ्लॉप हो रही थीं और उन्हें ऐसा लग रहा था कि उनके पास कोई और चारा नहीं है सिवाए एक्टिंग छोड़ने की। अभिषेक ने इस दौरान क्या कुछ कहा है, चलिए आपको बताते हैं।

‘मैं फिल्मों के लिए नहीं बना हूं’

Gallata Plus के साथ इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने अपने करियर में आए अप्स और डाउन के बारे मे बात की है। उन्होंने उस वक्त का जिक्र किया है जब उनकी उनकी एक्टिंग के लिए लगातार आलोचना की जाती थी और उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थीं। अभिषेक से जब पूछा गया कि क्या आप कभी किसी मामले में राय लेने के लिए अपने माता-पिता के पास जाते हैं, तो उन्होंने खुलासा किया कि उस वक्त जब मेरी लगातार हर फिल्म फ्लॉप हो रही थी और मेरी परफॉर्मेंस की हर कोई आलोचना कर रहा था। तब मैं अपने पिता जी के पास गया था और मैंने उनसे कहा था कि शायद मुझे अब एक्टिंग छोड़ देनी चाहिए।

एक्टिंग छोड़ना चाहते थे अभिषेक

अभिषेक बच्चन ने कहा कि उन्होंने अपने पिता से कहा कि शायद वो फिल्मों के लिए नहीं बने हैं और उन्हें कुछ और काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘मैं बड़े-बड़े डायरेक्टर्स के साथ काम कर रहा था लेकिन इसके बावजूद मेरी फिल्में चल नहीं रही थीं। मैं पिता जी के पास गया और कहा कि मुझसे गलती हो गई थी तब पिता जी ने मुझे कहा कि मैं एक सीनियर की तरह तुमसे बात कर रहा हूं, एक पिता की तरह नहीं। तुम जरूर अच्छा करोगे। बस तुम जाओ और अपना काम करो। सब कुछ अपने आप ही अच्छा हो जाएगा।’

अभिषेक की फिल्म की धीमी शुरुआत

अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘आई वॉन्ट टू टॉक’ 22 नवंबर को रिलीज हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये फ्लॉप साबित हुई है। 40 करोड़ रुपये के बजट वाली इस फिल्म ने पहले तीन दिनों में केवल 1.33 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिससे इसकी टिकट खिड़की पर सफलता मुश्किल लग रही है। अब देखना होगा कि क्या आने वाले वक्त में ये फिल्म कुछ खास कमाल कर पाती है या फिर नहीं।

यह भी पढ़ें: Abhishek Bachchan ने Aishwarya Rai को क्यों कहा Thankyou, तलाक रूमर्स के बीच वायरल हुआ इंटरव्यू

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें