Huma Qureshi Saqib Saleem: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने दिल्ली और मुंबई में हो रहे प्रोटेस्ट में जो लोग शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे हैं उनका सपोर्ट किया है. प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया, जिस पर हुमा कुरैशी ने सरकार से सवाल भी किया. हुमा कुरैशी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि जवाबदेही की मांग करना लोकतंत्र का हिस्सा है और ये कोई अपराध नहीं है. वहीं हुमा कुरैशी के इस बयान को कुछ लोग सपोर्ट कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं. हुमा कुरैशी के भाई और एक्टर साकिब सलीम को भी सोशल मीडिया पर नफरत भरे मैसेज आ रहे हैं.
हुमा कुरैशी ने शेयर किया पोस्ट
हुमा कुरैशी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि वो किसी पार्टी को सपोर्ट नहीं कर रही हैं, बल्कि उन लोगों को सपोर्ट कर रही हैं जो अपने हक के लिए आवाज उठा रहे हैं. एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘भारत एक लोकतंत्र देश है और यहां शांतिपूर्वक तरीके से विरोध करना और सरकार से जवाबदेही करना कोई अपराध नहीं है. लोकतंत्र में लोगों को बिना किसी डर के अपनी बात रखने का मौका मिलना ही चाहिए. मैं किसी राजनीतिक पार्टी को सपोर्ट नहीं कर रही हूं बल्कि उन लोगों के सपोर्ट में खड़ी हूं जो अपने अधिकार के लिए सरकार से जवाबदेही कर रहे हैं.’
यह भी पढ़ें: ‘तुमसे रिप्लेस कर देती हूं…’, फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद; कॉमेडियन ने कुक दिलीप को बताया ‘फ्रॉड’
क्या बोलीं एक्ट्रेस?
एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि मुझे मेरे देश से प्यार है और मैं इन मुद्दों पर चुप्पी नहीं साध सकती हूं. इसके लिए मुझे पता है कि लोग मुझे ट्रोल करेंगे और मेरे काम भी पर असर पड़ सकता है लेकिन इन सबसे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है. हमें देश के मुद्दों पर साथ खड़ा होना और बेहतर करना होगा. जय हिंद. अब सोशल मीडिया पर हुमा कुरैशी का ये बयान काफी वायरल हो रहा है और लोग उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: कत्ल, साजिश और खौफनाक राज! OTT पर देखें ‘सनफ्लावर 2’ से लेकर ‘हाथरस: 16 डेज’ तक ये 4 सीरीज
साकिब सलीम को मिली नफरत
हुमा कुरैशी के साथ-साथ उनके एक्टर भाई साकिब सलीम ने भी इस मुद्दे पर बात की थी और उन्हें लोगों से नफरत मिल रही है. साकिब सलीम ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ मैसेज के स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किए, जिनमें उन्हें कई लोग अपशब्द बोल रहे हैं और यहां तक कि उन्हें आतंकवादी भी बोल रहे हैं. ये ही नहीं एक्टर के परिवार के लोगों को भी बुरा-भला बोला जा रहा है. हालांकि साकिब सलीम ने इन सभी लोगों को बॉट कहकर इग्नोर कर दिया. बता दें साकिब सलीम ने हाल ही में हुमा कुरैशी की लेटेस्ट फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ को प्रोड्यूस किया है. साकिब और हुमा के इस प्रोजेक्ट को फैंस ने खूब पसंद भी किया.
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
51 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines