Elvish Yadav Urvashi Rautela Music Video: बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2 Winner) के विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने आज फैंस को एक खास तोहफा दिया है। अपने बर्थडे पर उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ अपना एक रोमांटिक वीडियो रिलीज कर दिया। जिसके बाद इस वीडियो ने तहलका मचा दिया। देखते ही देखते ये म्यूजिक वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फ़ैल गया और सभी लोग एल्विश यादव और उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) की केमिस्ट्री देखकर उन्हें ट्रोल करने लगे।

एलवीश ने दिया फैंस को गिफ्ट

बता दें, इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के लिए एक खास नोट भी लिखा। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “सिस्टम सेट है!! भाई के जन्मदिन पर, तोहफा कबूल करो। “हम तो दीवाने”(Hum Toh Deewane)। इस वीडियो का कई दिनों से फैंस इंतजार कर रहे थे। ऐसे में पॉपुलर व्लॉगर एल्विश यादव ने अपने फैंस को बर्थडे पर बड़ा सरप्राइज दे दिया। उर्वशी रौतेला संग उनका रोमांटिक ट्रैक देख फैंस भी खुशी से झूम उठे।

फैंस ने किया ट्रोल

वीडियो के वायरल होने के एक तरफ जहां फैंस एल्विश की तारीफे करते दिखे और उनपर प्यार लुटाते नजर आए। वहीं, कुछ लोगो ऐसे भी तजे जीने इस ऑन स्क्रीन जोड़ी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। दरअसल, कुछ यूजर्स ने एल्विश और उर्वशी का अब सलमान खान और ऐश्वर्या राय से कम्पैरिजन कर डाला है। एक सीन देखकर अब एल्विश और उर्वशी को सस्ते सलमान खान और ऐश्वर्या राय कहकर ट्रोल किया जा रहा है। क्योंकि इस गाने का एक सीन ऐसा है जिसकी वजह से लोगों को सलमान और ऐश्वर्या की याद आ गई।

Elvish Yadav Urvashi Rautela Music Video

Image Credit: Instagram

सलमान और ऐश्वर्या की वजह से हुए ट्रोल!

गाने के एक सीन में उर्वशी अपनी आंख से काजल निकालकर एल्विश को टीका लगाती हैं। जिसके बाद यूजर्स को फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में ऐश्वर्या और सलमान के कुछ ऐसे ही एक सीन की याद आ गई। बता दें, ‘हम दिल दे चुके सनम में’ भी ‘आंखों की गुस्ताखियां’ गाने में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था। अब ये देखकर लोगों ने एल्विश और उर्वशी के गाने को ट्रोल कर डाला। एक यूजर ने लिखा, “सस्ते सलमान खान और ऐश्वर्या राय।” को किसी ने लिखा, “कहा सलमान और ऐश और कहा ये छपरी लोग।”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ