1000 करोड़ के घोटाले में फंसा Govinda का नाम, ऑनलाइन ठगी मामले में EOW जल्द करेगी पूछताछ
Edited By Ishika Jain

Image Credit: Google
Edited By Ishika Jain

Image Credit: Google
Govinda Online EOW Scam: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा से जुड़ी एक बेहद शॉकिंग खबर सामने आ रही है। एक्टर अब एक बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं। गोविंदा ने कड़ी मेहनत कर इंडस्ट्री में आज इतना नाम कमाया है कि बच्चा-बच्चा एक्टर को पहचानता है। लेकिन अब लगता है एक्टर का यही नाम बदनाम होने वाला है। क्योंकि अब गोविंदा एक बड़े स्कैम के फंस गए हैं। बता दें, गोविंदा का विवादों से पुराना नाता है। एक बार फिर वो एक बड़ी कंट्रोवर्सी का शिकार होते नजर आ रहे हैं।
दरअसल, करोड़ों रुपये के क्रिप्टो-पोंजी घोटाले में अब गोविंदा से पूछताछ होगी। एक हजार करोड़ रुपये के ऑनलाइन घोटाले में अब ओडिशा क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) एक्टर सर सवाल-जवाब करने वाली है। जिसकी वजह से उनकी मुसीबत बढ़ने वाली है। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, गोविंदा ने एक प्रमोशनल वीडियो में किसी कपंनी का प्रचार किया था जो कि पोंजी स्कैम करती है। वहीं, इस स्कैम का मुख्य आरोपी अभी EOW की गिरफ्त में है।

Image Credit: Google
खबरों की मानें तो अधिकारियों ने बताया है कि Solar Techno Alliance (STA-Token) कई देशों में क्रिप्टो निवेश के बहाने ऑनलाइन पोंजी स्कैम में शामिल थी। वहीं, इस घोटाले में अब तक 2 लाख से ज्यादा लोग शिकार हो चुके है। इन लोगों से करीब 1000 करोड़ रुपये की ठगी की गई है। अब इसी सिलसिले में EOW एक्टर गोविंदा से पूछताछ करेगी। EOW Inspector General J. N. Pankaj ने इस मामले में कहा, “हम फिल्म स्टार गोविंदा से पूछताछ करने के लिए जल्द ही एक टीम मुंबई भेजेंगे, उन्होंने जुलाई में गोवा में STA’s के ग्रैंड फंक्शन को अटेंड किया था और कुछ वीडियो में कंपनी को प्रमोट भी किया था।”
लेकिन एक्टर के फैंस के लिए राहत की बात ये है कि EOW के मुताबिक गोविंदा इस मामले में आरोपी नहीं है और न ही उन पर किसी तरह का शक किया जा रहा है। लेकिन इस मामले में उनकी क्या भागीदारी थी ये तभी पता लग पाएगा जब उनसे पूछताछ की जाएगी। अगर ये साबित हो जाता है कि गोविंदा की भागीदारी इस केस में सिर्फ सेलिब्रिटी एन्ड्रोसेमेन्ट तक ही सीमित हैं तो उन्हें इस मामले में गवाह बनाया जा सकता है। जानकारी के लिए बता दें, इस कंपनी ने बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, असम, मध्य प्रदेश और झारखंड जैसे राज्यों के लोगों को अपना निशाना बनाया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: