Singham Again की टीम के साथ Ajay Devgn कहां करेंगे रावण दहन? दिल्ली वालों के लिए सुनहरा मौका

Singham Again: ‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद अब फैंस के लिए एक और खुशखबरी आई है। अब अजय देवगन को आप दिल्ली में रावण दहन करते हुए देख सकते हैं।

Singham Again

Singham Again

Singham Again: बॉलीवुड टिपिकल एक्शन मसाला फिल्म ‘सिंघम अगेन‘ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। रामायण की थीम के साथ एक बार फिर रोहित शेट्टी पर्दे पर आग लगाने के लिए तैयार हैं। ट्रेलर ने ही फैंस को बता दिया है कि इतने सारे स्टार्स जब एक साथ आएंगे तो मजा भी उतना ही बढ़ जाएगा। पहले लगा था कि शायद स्टार्स को एक-साथ फिल्म में दिखाने के चक्कर में कहीं कहानी की बैंड न बज जाए, लेकिन ट्रेलर ने साफ कर दिया कि कहानी और एक्टिंग दोनों दमदार होने वाली है।

दिल्ली में रावण दहन करने पहुंचेगी ‘सिंघम अगेन’ की टीम

वहीं, ‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर देख एक्साइटेड हुए फैंस के लिए गुड न्यूज है। अब आप भी ‘सिंघम’ से मिल सकते हैं। दरअसल, अब अजय देवगन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। वो जल्द ही दिल्ली में दिखाई देंगे और लोगों के बीच मौजूद होंगे। इतना ही नहीं उनके साथ ‘सिंघम अगेन’ की टीम भी दिल्ली में एक खास इवेंट में हिस्सा लेने वाली है। अब अजय देवगन अपनी फिल्म की टीम के साथ मिलकर दिल्ली में रावण दहन करेंगे। एक्टर किस जगह रावण दहन करने आ रहे हैं ये भी जान लेते हैं।

12 अक्टूबर को लाल किले में होगा खास इवेंट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन दशहरा के खास मौके पर दिल्ली के लाल किले में नजर आएंगे। वो रामलीला में रावण दहन सेरेमनी में भी हिस्सा लेंगे। कहा जा रहा है कि बॉलीवुड के सिंघम 12 अक्टूबर यानी शनिवार को दिल्ली में अपनी फिल्म की टीम के साथ फिल्म का प्रमोशन करने के लिए आने वाले हैं। जैसा की उनकी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ रामायण की कहानी पर आधारित है तो इसके लिए प्रमोशन का इससे अच्छा मौका क्या ही होता?

लव कुश रामलीला में हिस्सा लेंगे सिंघम

अब कहा जा रहा है कि अजय देवगन अपनी टीम के साथ शनिवार को रही लव कुश रामलीला में हिस्सा लेंगे। शाम को वो अपनी टीम के साथ रावण दहन करेंगे। फिल्म की टीम को रामलीला समिति के अध्यक्ष ने बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दर्शाने के लिए इनवाइट किया गया है। अब इन सभी के लाल किले में आने की खबर जानकर फैंस भी एक्साइटेड हो गए हैं। अब देखना होगा इस इवेंट में कौन-कौन आता है?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ