Gadar 2 First Look: गणतंत्र दिवस के मौके पर सनी देओल और अमीषा पटेल ने अपनी अपकमिंग फिल्म गदर-2 का नया पोस्टर शेयर किया। पोस्टर पर टैगलाइन है ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’। गदर-2 के पोस्टर को देखकर फैंस काफी उत्सुक हो गए हैं।
सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर फिल्म ‘गदर 2’ का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्ट में सनी देओल कुर्ता और पजामा पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। सिर पर पगड़ी बांधे, चेहरे पर गुस्सा और एक बड़ा हथौड़ा पकड़े हुए हैं। साथ ही पोस्टर पर ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ लिखा है।
फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए सनी देओल ने लिखा है ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद है… जिंदाबाद था और जिंदाबाद रहेगा। इस स्वतंत्रता दिवस पर हम आपके लिए दो दशक बाद भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा सीक्वल लेकर आ रहे हैं। ‘गदर 2′ 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।’
और पढ़िए –Jacqueline Fernandez: दुबई जाने के लिए जैकलीन ने मांगी कोर्ट से अनुमति, ED की ओर से मिला ये जवाब
Gadar 2
इससे पहले भी जी स्टूडियोज ने गदर 2 सहित इस वर्ष के लिए लाइन में लगी फिल्मों का एक टीजर जारी किया था। जिसमे सनी देओल तारा सिंह वाले अवतार में नजर आ रहे हैं। ‘गदर: एक प्रेम कथा’ में एक्टर हाथ से हैंडपंप उखड़ते और पाकिस्तानियों के छक्के छुड़ाते नजर आए, वही इस क्लिप में उन्हें बैलगाड़ी का पहिया उठाते देखा जा सकता है। इतना ही नहीं, क्लिप में सनी देओल के फेस पर वैसे ही गुस्से वाले एक्सप्रेशन है जैसे पहली गदर में देखने को मिले थे।
इस दिन हो रिलीज होगी ‘गदर 2’ (Gadar 2 Release Date)
लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, Gadar 2 इस साल 11 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए एकदम तैयार है। एक सूत्र ने मीडिया पोर्ट्ल को बताया, ‘ये एक ऐसी मूवी है, जो भारतीय होने की भावना का जश्न मनाती है और इसकी रिलीज के लिए स्वतंत्रता दिवस से बेहतर कोई समय नहीं हो सकता है। एडिटिंग वर्क चल रहा है और रिलीज की तारीख का जल्द ही ऐलान किया जाएगा।’
और पढ़िए –Pathan movie: सलमान खान के बाद अब आमिर का भी ‘पठान’ से जुड़ा नाम, बहन ने किया है मां का रोल
क्या होगी ‘गदर 2’ की कहानी?
बताया जा रहा है कि ‘गदर 2’ में तारा सिंह और सकीना के साथ उनके बेटे जीते की कहानी दिखाई जाएगी। पहले पार्ट में तारा सिंह, पत्नी सकीना को लाने बॉर्डर पार पाकिस्तान जा पहुंचा था, लेकिन अब दूसरे पार्ट की कहानी इसके आगे से शुरू होगी। ‘गदर 2’ को अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल के अलावा गौरव चोपड़ा, उत्कर्ष शर्मा और लव सिन्हा नजर आएंगे।
उत्कर्ष शर्मा वही हैं, जिन्होंने ‘गदर: एक प्रेम कथा’ में जीते का रोल किया था। लेकिन सीक्वल में वह बड़े हो गए हैं। ‘गदर 2’ की ज्यादातर शूटिंग लखनऊ में हुई। लखनऊ के ला मार्टिनियर कॉलेज को ही पाकिस्तानी सेना का मुख्यालय दिखाकर यहां पाकिस्तान का झंडा फहराया गया था।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
10 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines