Hrithik Roshan War 2: बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी ‘वॉर 2’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही इस मूवी का गाना ‘आवन जावन’ भी धूम मचा रहा है। हाल ही मे रिलीज हुए इस गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं ऋतिक के पिता और बॉलीवुड डायरेक्टर-एक्टर राकेश रोशन का एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो इस गाने पर डांस कर रहे हैं। चलिए आपको भी बताते हैं इस वीडियो को देख फैंस क्या रिएक्शन दे रहे हैं?
यह भी पढ़ें: Coolie या War 2… एडवांस बुकिंग में कौन निकला आगे? 14 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश
वीडियो देख क्या बोले ऋतिक?
राकेश रोशन ‘वॉर 2’ के ‘आवन-जावन’ गाने पर एक डांस ग्रुप के साथ कदम से कदम मिलाकर डांस कर रहे हैं। राकेश रोशन ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, ‘बाप भी कुछ कम नहीं।’ वहीं ऋतिक ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर री-शेयर किया। साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘अविश्वसनीय! ये अब तक की सबसे बेहतरीन वीडियो है। पापा आपने कमाल कर दिया है।’
सेलेब्स ने की तारीफ
राकेश रोशन ने इस वीडियो के पोस्ट करते हुए वॉर 2 की पूरी टीम को बधाई भी दी है। साथ ही लिखा कि आपने मुझे नाचने पर मजबूर कर दिया है। वहीं उनकी इस वीडियो पर फिल्म की लीड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने भी कमेंट किया और कहा, ‘बेस्ट।’ इसके साथ ही डायरेक्टर और प्रड्यूसर सिमी गरेवाल ने भी कमेंट करते हुए कहा, ‘ओह गॉड! गुड्डू, तुमने क्या ताल मिलाई है। तुम तो ऋतिक के बाप निकले।’ इसके साथ ही वरुण धवन ने भी कमेंट करते हुए कहा, ‘सबसे बेस्ट।’
क्या बोले फैंस?
वहीं इसके साथ ही फैंस भी राकेश रोशन की इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘बहुत खूब, आपके स्वैग से प्यार हो गया।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘एकदम परफेक्ट है।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘डैडी कूल-कूल।’ बता दें इससे पहले ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन ने भी बेटे के इस गाने पर डांस वीडियो बनाई थी, जिसे ऋतिक ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।
यह भी पढ़ें: Kiara Advani का जन्मदिन इस बार क्यों था सबसे स्पेशल? War 2 एक्ट्रेस के खास बर्थडे केक की झलक आई सामने
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
7 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
7 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
18 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
18 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
20 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines