मुंबई: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रौशन (Hrithik Roshan) बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ, एक बेहतरीन शख्सियत भी हैं, जो अपनी उपस्थिती मात्र से लोगों के मन में ऊर्जा भर देते हैं। अपने शानदार लुक्स के साथ-साथ वो अपने विनम्र व्यवहार के लिए भी जाने जाते हैं। इसे लेकर वो एक बार फिर सुर्खियों में हैं।
अभी पढ़ें – जब दीपक तिजोरी ने खुलासा किया आमिर खान ने फिल्मों के लिए दो बार उनके लिए की थी सिफारिश
दरअसल, ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan Video) हाल ही में एक फिटनेस इवेंट में पहुंचे थे। पीली शर्ट और सफेद टोपी के साथ पीले रंग की टी-शर्ट और सफेद पैंट में डैशिंग दिख रहे ऋतिक रौशन का एक वीडियो काफी वायरल (Hrithik Roshan Viral Video) हो रहा है। पैपराजी पेज वीरल भयानी द्वारा साझा किए गए वीडियो क्लिप में, एक फैन को ऋतिक से एक गुडी बैग लेने के लिए मंच पर बुलाया गया। इस दौरान वो एक्टर के पैर छूने लगा। जवाब में एक्टर ने भी फैन के पैर छुए।
वीडियो देखते ही देखते वायरल होने लगा। नेटिजेंस ने भी इसपर प्रतिक्रिया देने में देरी नहीं की। एक यूजर ने लिखा, “सबसे विनम्र सुपरस्टार।” दूसरे ने लिखा, “ऋतिक कितने विनम्र व्यक्ति हैं।” एक अन्य ने लिखा, “आप वास्तव में गोल्डन हार्ट हैं”।
अभी पढ़ें – TejRan Viral Video: लिफ्ट पर जाते-जाते रोमांटिक हुए तेजस्वी और करण, लिप-लॉक किस करते आए नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो, ऋतिक अगली बार पुष्कर और गायत्री की ‘विक्रम वेधा’ में दिखाई देंगे, जो इसी नाम की तमिल नव-नोयर एक्शन थ्रिलर का रूपांतरण है। मूल फिल्म में आर माधवन और विजय सेतुपति ने ये किरदार निभाए हैं। फिल्म में ऋतिक के अलावा सैफ अली खान, राधिका आप्टे, रोहित सराफ और सत्यदीप मिश्रा भी अहम भूमिका में हैं। ये फिल्म 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसकी के साथ उनके पास दीपिका पादुकोण के साथ ‘फाइटर’ भी है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
15 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
16 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
17 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
18 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
19 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
21 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
21 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
22 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
22 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines