Hrithik Roshan Share Post For Girlfriend Saba Azad: एशियन एकेडमी क्रिएटिव अवार्ड्स 2024 में अभिनेत्री सबा आजाद को कॉमेडी रोल के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। सबा को ये अवॉर्ड उनके शो ‘हूज योर गाइनैक’ के रोल के लिए मिला है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के फैंस उनको बधाई दे रहे हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस बीच अब बॉलीवुड एक्टर ने भी सब की तारीफ की है। सबा की तारीफ करने वाले एक्टर कोई और नहीं बल्कि उनके बॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन हैं। जी हां, ऋतिक रोशन ने सबा के इस अवॉर्ड को जीतने के लिए उनकी तारीफ की है।
ऋतिक रोशन ने यूं की तारीफ
ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम पर सबा के लिए एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर को शेयर करते हुए ऋतिक ने कैप्शन में लिखा है कि याय, आप पर बहुत गर्व है, ये सच में बहुत कमाल की परफॉर्मेंस थी, मुझे लगता है कि मैं इसे…. हाथ की मुट्ठी का इमोजी, दिल और चमकने वाली इमोजी शेयर की है। इतना ही नहीं बल्कि इस पोस्ट में ऋतिक ने सबा की एक फोटो भी शेयर की है। साथ ही उन्होंने इस कैटेगिरी में अवॉर्ड जीतने वाले विनर्स की एक लिस्ट भी शेयर की है।
सेलेब्स ने भी दी बधाई
ना सिर्फ ऋतिक रोशन बल्कि इस पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए सोनाली बेंद्रे ने ताली बजाने वाले इमोजी पोस्ट की है। साथ ही एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने लिखा है कि वाह, बधाई हो सबा। बता दें कि सबा आजाद को ‘हूज योर गाइनैक’ में ‘डॉ विदुषी’ के रोल के लिए एशियन एकेडमी क्रिएटिव अवार्ड्स 2024 में कॉमेडी रोल में बेस्ट एक्ट्रेस की कैटेगिरी में राष्ट्रीय विजेता के रूप में सम्मानित किया गया है।
लोगों को शो के दूसरे सीजन का इंतजार
इसके साथ ही अगर सबा के इस शो की बात करें तो सबा ने ‘द वायरल फीवर’ (टीवीएफ) के इस शो में ‘गाइनैक’ के रोल में काम किया है। ये शो मेडिकल कॉमेडी-ड्रामा शो है, जो दर्शकों को पसंद आ रहा है। सबा डॉ. विदुषी कोठारी, एक नई ओबी-जीवाईएन के रोल में हैं। उन्होंने कुछ महीने पहले ही इसके दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू की थी। हूज योर गाइनैक 2 का प्रीमियर जल्द ही अमेजन मिनीटीवी पर होगा। फैंस को इस शो के आने का बेसब्री से इंतजार है।
यह भी पढ़ें- Aaradhya Bachchan हर वक्त मां के साथ क्यों रहती हैं? Aishwarya Rai ने कर दिया खुलासा
संबंधित खबरें
'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
1 hr agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
1 hr agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
3 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
3 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
3 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
4 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
17 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
18 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
20 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines