Hrithik Roshan Krrish 4: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) अपनी हर फिल्म से फैंस को इम्प्रेस करने में कामयाब रहते हैं। उनकी एक्टिंग देखकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी एक्टर की तारीफों के पुल बांधते हैं। अपनी पहली ही फिल्म से ऋतिक ने फैंस के दिलों पर काबू पा लिया था। वहीं, जब एक्टर की फिल्म ‘कृष’ (Krrish) आई तो उनका करियर अलग ही बुलंदियों पर पहुंच गया। इस फिल्म को इतनी सफलता मिली की फिल्म के एक के बाद एक 3 पार्ट जारी कर दिए गए। वहीं, अब ‘कृष 4’ (Krrish 4) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
‘कृष 4’ पर शुरू हुआ काम
‘कृष 4’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऋतिक रोशन को सुपरहीरो बना देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। ऐसे में ‘कोई मिल गया’ से शुरू हुआ ‘कृष’ का ये सफर अब आगे बढ़ने वाला है। हर सीक्वल के बाद ये फिल्म और भी रोमांचक होते जा रही है। अब कहा जा रहा है देरी के कयासों के बाद ‘कृष 4’ पर काम शुरू हो गया है। दरअसल, अब इस फिल्म का प्री-प्रोडक्शन शुरू होने की खबर सामने आई है। ईटाइम्स की एक रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया है कि करण मल्होत्रा ने डायरेक्शन में बन रही ‘कृष 4’ के प्री-प्रोडक्शन पर काम शुरू हो गया है।
Image Credit: Google
कब शुरू होगी शूटिंग?
इतना ही नहीं और इस साल के आखिर में इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो जाएगी। हालांकि, अभी तक राकेश रोशन ने इस पर कोई भी रिएक्शन नहीं दिया है। बता दें, पिछले साल ही ‘कृष 4’ की अनाउंसमेंट की गई थी। जिसके बाद इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच क्रेज देखने को मिल रहा है। कृष 4 लगातार सुर्खियों में बनी हुई है।
फिल्म की क्वालिटी पर राकेश रोशन ने दिया बयान
बता दें, राकेश रोशन ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि फिल्म के सीन में किसी भी कीमत पर क्वालिटी से समझौता नहीं किया जाएगा। वहीं, बात अगर ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट करें तो वो हाल ही में फिल्म ‘विक्रम वेधा’ में नजर आए थे। अब उनकी दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म ‘फाइटर’ भी रिलीज होने वाली है। इसे अबतक की सबसे बड़ी एरियल एक्शन फिल्म बताया जा रहा है।
संबंधित खबरें
हनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 hr agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
2 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
3 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
3 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
4 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
5 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
5 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines