Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda की फोटोज देख फैंस ने किए सवाल, क्या लिव इन रिलेशनशिप में है रूमर्ड कपल?

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Photos

Image Credit: Instagram

विज्ञापन

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Photos: साउथ सुपरस्टार्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा बीते काफी समय से अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। इन दोनों को लेकर ऐसी रूमर्स हैं कि ये दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इनके रिलेशनशिप को लेकर आए दिन कोई न कोई खबर सामने आती ही रहती है। वहीं, अब जो खबर सामने आई है उसके बाद फैंस खुशी से नाचने लगेंगे। दरअसल, अब ऐसा दावा किया जा रहा कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा लिव इन रिलेशनशिप में हैं।

यह भी पढ़ें: Abhishek Malhan ने Lock Upp सीजन 2 से काटा Kangana Ranaut का पत्ता? Fukra Insaan ने रिवील की सच्चाई

विज्ञापन

फोटो में फैंस ने नोटिस की ये चीज

बता दें, ये चर्चे तब शुरू हुए जब फैंस ने इनकी सोशल मीडिया पर एक चोरी पकड़ी। दरअसल, हाल ही में रश्मिका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसे देखकर लोगों को उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा की याद आ गई। साथ ही फैंस ने एक खास चीज नोटिस भी कर ली। हुआ ये कि इस तस्वीर में रश्मिका के पीछे जो बैकग्राउंड है अब वो उनके और विजय के लिव इन रिलेशनशिप में होने का इशारा कर रहा है। पहले आप रश्मिका की ऑरेंज साड़ी में टैरेस पर ये तस्वीर ध्यान से देखिए।

टैरेस ने खोली पोल

वहीं, 1 हफ्ते पहले विजय देवरकोंडा ने अपने अकाउंट से जो तस्वीर शेयर की थी अब उसपर एक नजर डालिए। इन दोनों फोटोज में जो जगह है वो सेम है। यानी दोनों के पीछे नजर आ रहा टैरेस एक ही है। अब फैंस ने इस बात को नोटिस कर लिया है। इन तस्वीरों के वायरल होती ही अब सोशल मीडिया पर तूफान आ गया है। सभी लोग यही बात कर रहे हैं कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक ही जगह पर कैसे नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

लिव इन रिलेशनशिप में हैं विजय और रश्मिका

अब एक तरफ जहां फैंस रश्मिका के लुक की तारीफ कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ उनके और विजय के लिव इन रिलेशनशिप की खबरें अफवाहों का बाजार गर्म कर रही हैं। हालांकि, अभी तक इन दोनों ने इस मामले पर चुप्पी बनाई हुई है। वहीं, फैंस भी उस दिन का इंतज़ार कर रहे हैं जब ये दोनों अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ेंगे। अब देखना होगा कि रूमर्स पर रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा कैसे रियेक्ट करते है और क्या सफाई पेश करते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ