Hrithik Roshan, Krrish 4, Fighter: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म ‘फाइटर’ इन दिनों सिनेमाघरों में मौजदू है। फिल्म ने शानदार ओपनिंग की, लेकिन पांचवे दिन ही इसकी कमाई गिर गई। इस बीच Krrish 4 को लेकर भी अब ऋतिक ने अपडेट दिया है। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने अपकमिंग फिल्म को लेकर क्या कहा?
यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra की जेठानी फिर प्यार में गिरफ्तार, जानें कौन है Sophie का नया लव?
Krrish 4 को लेकर बोले Hrithik
हाल ही में एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में ‘फाइटर’ एक्टर ने Krrish 4 को लेकर कहा कि मुझे लगता है कि इसके लिए आप लोगों को लंबा इंतजार करना होगा। अभी Krrish 4 के बारे में कुछ भी कहना जल्दी होगी। आप सभी जानते हैं कि मैं क्या कहा रहा हूं।
लंबा इंतजार करना होगा
काम चल रहा है और ये कुछ ऐसा है कि Krrish 4 एक मुश्किल फिल्म है और आपको इसका बिजनेस भी देखना होगा। साथ ही ये भी कि इसमें कितना पैसा लगेगा और जाहिर-सी बात है कि आपको इसकी स्क्रिप्ट की डेप्थ को भी समझना होगा और इस तरह चीजें सही जगह पर होंगी। मैं खुश हूं, स्माइल कर रहा हूं, लेकिन हां लंबा रास्ता तय करना है। इस फिल्म को लेकर ऋतिक रोशन के फैंस में अलग ही एक्साइटमेंट है।
‘फाइटर’ को लेकर चर्चा में हैं ऋतिक रोशन
बता दें कि इस पोस्ट को instantbollywood ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जैसे ही ये पोस्ट सामने आया तो सोशल मीडिया पर छा गया। वहीं, यूजर्स भी इस पर जमकर रिएक्शन देने लगे। बता दें कि इन दिनों ऋतिक रोशन अपनी फिल्म ‘फाइटर’ को लेकर चर्चा में है।
बॉक्स ऑफिस पर गिरने लगी ‘फाइटर’ की कमाई
लोगों को फिल्म काफी पसंद आ रही है, लेकिन फिल्म की कमाई में गिरावट के चलते देखने वाली बात होगी कि फिल्म कितनी कमाई कर पाएगी। बता दें कि ऋतिक रोशन की फिल्म ‘फाइटर’ में दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर सहित कई अन्य बड़े कलाकार भी शामिल हैं, जिन्होंने फिल्म में अहम रोल प्ले किया है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
12 mins agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 hr agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 hr agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
2 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
3 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
3 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
23 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines