---विज्ञापन---

KL Rahul से पहली बार कैसे मिले थे Suniel Shetty, एक्टर ने ‘द कपिल शर्मा शो’ में किया खुलासा

How Suniel met KL Rahul: हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल शादी के बंधन में बंधे हैं। शादी के बाद कपल की शादी के फोटोज सोशल मीडिया पर छाइ रहे। इसके बाद अथिया अपने लुक को लेकर चर्चाओं में रही। अब एक्ट्रेस अथिया के पिता सुनील शेट्टी अपने मिक्स […]

---विज्ञापन---

How Suniel met KL Rahul: हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल शादी के बंधन में बंधे हैं। शादी के बाद कपल की शादी के फोटोज सोशल मीडिया पर छाइ रहे। इसके बाद अथिया अपने लुक को लेकर चर्चाओं में रही।

अब एक्ट्रेस अथिया के पिता सुनील शेट्टी अपने मिक्स मार्शल आर्ट्स रिएलिटी शो Kumite 1 Warrior Hunt से के प्रमोशन के लिए द कपिल शर्म शो में पहुंचे। शो में सुनील शेट्टी ने दामाद केएल राहुल के बारे में भी बात की और बताया कि केएल राहुल से पहली बार वो कैसे मिले थे।

---विज्ञापन---

2019 में पहली बार KL Rahul से मिले थे सुनील शेट्टी

राहुल से पहली मुलाकात पर सुनील शेट्टी ने बताया कि साल 2019 में पहली बार वो राहुल से एयरपोर्ट पर मिले थे। इस दौरान ही सुनील को पता लगा था कि राहुल भी उनके शहर मैंगलौर से ही हैं।

---विज्ञापन---

ऐसे हुई थी KL Rahul से सुनील की पहली मुलाकात

एक्टर सुनील शेट्टी को बाद में पता लगा कि राहुल उनकी बेटी अथिया को जानते हैं और दोनों की बातचीत भी होती है। साथ ही एक्टर सुनील शेट्टी ने शो में बताया कि “मेरी उनसे पहली मुलाकात एयरपोर्ट पर हुई। मैं ये जानकार चौंक गया कि वो मेरे होमटाउन मैंगलोर से हैं। मैं उनका बड़ा फैन था और ये देखकर खुश था कि वो अच्छा कर रहा है।

यह भी पढ़ें – Sidharth-Kiara At Award Show: शादी के बाद अवॉर्ड फंक्शन में पहली बार स्पॉट हुए सिड-कियारा, इस लुक में नजर आया कपल

---विज्ञापन---

जब मैं घर आया और अथिया और माना (सुनील की पत्नी) से ये बात शेयर की तो उन्होंने ज्यादा कुछ कहा नहीं। उन्होंने बस एक दूसरे को देखा। बाद में माना मेरे पास आई और उन्होंने बताया कि अथिया और राहुल एक दूसरे को जानते हैं।

इसके साथ ही सुनील शेट्टी ने बताया कि “मैं हैरान था कि अथिया ने मुझे इस बारे में नहीं बताया। मैं खुश भी था क्योंकि मैं अथिया से हमेशा कहता था कि वो साउथ इंडियन लड़के से दोस्ती करे। राहुल का घर उस जगह से कुछ ही किलोमीटर दूर है, जहां मैं पैदा हुआ था (मुल्की)। तो ये एक अच्छा इत्तेफाक था।”

---विज्ञापन---

और पढ़िए – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

 

First published on: Feb 26, 2023 12:50 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola