Kunal Khemu: कुणाल खेमू ऐसे बने बेहतर कलाकार, शुरूआत में किये थे गंभीर रोल
Edited By Hema Sharma

Edited By Hema Sharma

Kunal Khemu: बॉलीवुड के स्टार कुणाल खेमू किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एक्टर को अलग अलग जोनर की फिल्मों में शानदार एक्टिंग के लिए भी जाना जाता है। हाल ही में कुणाल खेमू कॉमेडी-ड्रामा सीरीज ‘पॉप कौन?’ और ‘कंजूस मक्खीचूस’ में नजर आए थे। बात कॉमेडी की करें तो उसमें भी उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग का परिचय दिया है।
कुणाल खेमू ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि, कैसे उन्होंने रूढ़िवादिता को तोड़ा है। उन्होंने कहा, “जब मैंने शुरुआत की तो मुझे केवल गंभीर रोल मिले थे। फिर मुझे ‘ढोल’ फिल्म ऑफर की गई। ‘ढोल’ करने के बाद मैंने ’99’, ‘गोलमाल’ और यहां तक कि ‘ गो गोवा गॉन’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया। इनमें से 90 प्रतिशत सभी कॉमेडी फिल्में थीं। इसके बाद मुझे ‘कलंक’, ‘मलंग’ और ‘अभय’ जैसी फिल्में ऑफर हुईं थीं।”
कुणाल ने आगे बात करते हुए कहा कि, मैं जो कॉमेडी कर रहा था, ये सभी एक स्वागत योग्य बदलाव थे। एक व्यक्ति को विभिन्न शैलियों में काम करने के लिए तैयार रहना चाहिए क्योंकि यह आपको एक बेहतर कलाकार बनने में मदद करता है।”
आपको बता दें कि कुणाल खेमू और सोहा अली खान बॉलीवुड के परफेक्ट कपल्स की लिस्ट में आते हैं। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। बता दे कि दोनो ने लव मैरिज की थी। अब दोनों एक प्यारी सी बच्ची के पेरेंट्स बन चुके हैं। उनकी बेटी का नाम इनाया है जो अक्सर अपने माता-पिता के साथ कई मौकों पर स्पॉट की जाती हैं।
बात कुणाल खेमू के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही ‘द फैमिली मैन’ फेम राज-डीके स्टारर फिल्म ‘गुलकंद टेल्स’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के कुणाल के फैंस को बड़ा बेसब्री से इंतजार है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: