बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त दो बड़ी फिल्में आमने-सामने खड़ी हैं। एक तरफ अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ है तो दूसरी ओर कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’। वैसे तो दोनों फिल्मे एक दिन के आगे-पीछे रिलीज हुई हैं, लेकिन टिकट खिड़की पर आमने-सामने खड़ी हैं। ऐसे में अब दोनों भी फिल्मों की कमाई के आंकड़े आ गए हैं। आइए जानते हैं कि किस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है?
फिल्म ‘हाउसफुल 5’
Sacnilk.com के अनुसार, अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 32.00 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं, अगर कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के चौथे दिन 5.24 करोड़ रुपये की कमाई की है। दोनों फिल्मों के कलेक्शन में एक बड़ा अंतर है। हालांकि, अभी इन दोनों ही फिल्मों के आंकड़े अनुमानित और शुरुआती हैं और इनमें बदलाव हो सकता है।
फिल्म ‘ठग लाइफ’
इसी के साथ अगर अक्षय की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ की टोटल कमाई की बात करें तो इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 87.00 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ के खाते में 35.64 करोड़ रुपये आ चुके हैं। फिल्म ‘हाउसफुल 5’ जहां तीन दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा छूने को तैयार है, तो वहीं, फिल्म ‘ठग लाइफ’ चार दिन में 50 करोड़ के आंकड़े से भी दूर है।
‘हाउसफुल 5’ को अच्छा रिस्पॉन्स
हालांकि, अब देखना ये होगा कि इन दोनों ही फिल्मों की कमाई कहां जाकर रुकेगी? क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में दोनों एक-दूसरे से आगे निकलना चाहती है, लेकिन फिल्म ‘ठग लाइफ’ इस रेस में बेहद पीछे नजर आ रही है। अब आने वाला वक्त ही बताएगा कि फिल्म टोटल कितनी कमाई कर पाएगी। अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ की बात करें तो इसे लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
ट्रेलर लोगों को आया था पसंद
फिल्म का ट्रेलर ही लोगों को खूब पसंद आया था और इसके बाद से ही हर कोई इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। फिल्म के थिएटर में आते ही जनता कि बल्ले-बल्ले हो गई और लोगों ने इस पर अपना-अपना प्यार लुटाना शुरू कर दिया, जो इसके कलेक्शन से अंदाजा लगाया जा सकता है।