Housefull 5 की कमाई में फिर आया उछाल, Thug Life का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल?

अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ और कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर अपना-अपना जलवा दिखा रही है। आइए जानते हैं कि इन फिल्मों की कमाई के लेटेस्ट आंकड़े क्या है?

Housefull 5, Thug Life

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। image credit- social media

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है। इन दिनों टिकट खिड़की पर अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ और कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ मौजूद है। दोनों फिल्में कमाई के लिए हाथ-पैर मार रही हैं और एक-दूसरे से आगे निकलना चाहती है। हालांकि, इस रेस में फिल्म ‘हाउसफुल 5’ बहुत आगे चल रही है। इस बीच अब दोनों फिल्मों की कमाई के लेटेस्ट आंकड़े आ गए हैं? आइए जानते हैं कि किस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है?

दोनों फिल्मों की कमाई के आंकड़े

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने अपनी रिलीज के 9वें दिन 9.00 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं, अगर कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 10वें दिन 0.68 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि, दोनों फिल्मों की कमाई के आंकड़े अभी अनुमानित और शुरुआती हैं और इनमें बदलाव हो सकता है।

Advertisment

फिल्म ‘ठग लाइफ’ का बुरा हाल

इसी के साथ अगर इन फिल्मों की टोटल कमाई की बात करें तो अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने 9 दिन में 142.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ 10 दिन में सिर्फ 45.43 करोड़ रुपये कमा पाई है। फिल्म ‘ठग लाइफ’ का कलेक्शन बहुत ही कम हो रहा है और ये फिल्म 10 दिन में 50 करोड़ भी नहीं कमा पाई है।

‘हाउसफुल 5’ कर रही बढ़िया कमाई

गौरतलब है कि फिल्म ‘ठग लाइफ’ और ‘हाउसफुल 5’ एक दिन के आगे-पीछे रिलीज हुई थी, लेकिन फिर भी ‘हाउसफुल 5’ ने अच्छी खासी कमाई कर डाली। दूसरे शनिवार को फिल्म की कमाई में उछाल आया है। इसके बाद मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म दूसरे संडे को भी बढ़िया कमाई करेगी। हालांकि, दूसरे रविवार को फिल्म का कलेक्शन क्या रहेगा, ये अब संडे के कलेक्शन के आंकड़े आने के बाद ही पता लगेगा।

कब 50 करोड़ के आंकड़े को करेगी पार?

फिल्म ‘ठग लाइफ’ के कलेक्शन में आ रही गिरावट की वजह से लग रहा है कि फिल्म 50 करोड़ रुपये के आंकड़े को भी मुश्किल से पार कर पाएगी। देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म की कमाई कहां जाकर रुकेगी और फिल्म कब तक टिकट खिड़की पर अपनी पकड़ बनाकर रख सकती है?

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ