News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कांतारा 2’ एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इस फिल्म की शूटिंग चल रही है और शूटिंग के दौरान लगातार फिल्म के सेट पर अनहोनी हो रही है। फिलहाल भी कुछ ऐसा ही हुआ है। अपकमिंग फिल्म ‘कांतारा 2’ के मिमिक्री आर्टिस्ट कलाभवन निजू का निधन हो गया है। कलाभवन निजू के निधन की खबर से एक बार फिर से खुशी मातम में बदल गई है। ऐसा लगातार दूसरी बार हुआ है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान किसी की मौत हो गई हो।
ऋषभ शेट्टी अभिनीत और निर्देशित फिल्म ‘कांतारा 2’ की शूटिंग में लगातार समस्याएं आ रही हैं। मिमिक्री आर्टिस्ट कलाभवन निजू के निधन की खबर आने के बाद टेंशन बढ़ गई है। कलाभवन निजू कुछ दिन से फिल्म की शूटिंग में बिजी थे। वहीं, अगर उनकी मौत की वजह की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार हार्ट अटैक से कलाभवन निजू की जान गई है।
ऑनमनोरमा की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘कांतारा 2’ के मिमिक्री आर्टिस्ट कलाभवन निजू की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। जानकारी है कि कलाभवन गुरुवार को बेंग्लुरु में फिल्म ‘कांतारा 2’ की शूटिंग में बिजी थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही निजू के सीने में दर्द हुआ और इसके बाद तत्काल उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई और उन्हें बचाया नहीं जा सका।
कलाभवन निजू की बात करें तो उनकी उम्र 43 साल है। निजू के निधन की पुष्टि एक दूसरे मिमिक्री आर्टिस्ट कन्नन सागर ने की है। बता दें कि बीते दिनों कर्नाटक के कोल्लूर में फिल्म ‘कांतारा 2’ की शूटिंग चल रही थी। इस दौरान केरल के रहने वाले एक जूनियर आर्टिस्ट की मौत हो गई थी। जानकारी की मानें तो नदी में डूबने की वजह से उस शख्स की मौत हुई थी।
इतना ही नहीं बल्कि इसके पहले भी बारिश की वजह से फिल्म का सेट बर्बाद हो गया था। साथ ही एक बस हादसा भी हुआ था, जिसमें करीब 20 जूनियर आर्टिस्ट शामिल थे। हालांकि, इस हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ था। लगातार हो रहे हादसों की वजह से इसका असर फिल्म की शूटिंग पर हो रहा है और इसकी वजह से मेकर्स को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें- ‘आज सुबह…’, AIR India की फ्लाइट में बैठते ही Zeenat Aman हुईं भावुक; फोटो की शेयर
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।