News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
बॉक्स ऑफिस पर एक तरफ अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ है, तो दूसरी ओर टिकट खिड़की पर कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ मौजूद है। दोनों फिल्मे कमाई के लिए अपना-अपना जोर लगा रही हैं। इन दोनों फिल्मों में अक्षय की फिल्म जहां बढ़िया कमाई कर रही है, तो वहीं कमल की फिल्म का बुरा हाल है। इस बीच अब इन फिल्मों के कलेक्शन के आंकड़े भी आ गए हैं। आइए जानते हैं कि दोनों फिल्मों का लेटेस्ट कलेक्शन क्या है?
Sacnilk.com की मानें तो अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने अपनी रिलीज के सातवें दिन 6.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, अगर कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ की बात करें तो इस फिल्म को रिलीज हुए आठ दिन हो गए हैं। 8वें दिन फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि, दोनों ही फिल्मों के ये आंकड़े शुरुआती और अनुमानित हैं और इनमें बदलाव हो सकता है।
इसी के साथ अगर इन दोनों फिल्मों की टोटल कमाई की बात करें तो फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने महज सात दिन में ही 127.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, अगर फिल्म ‘ठग लाइफ’ की बात करें तो इस फिल्म ने आठ दिन में 43.37 करोड़ रुपये की कमाई की है। ‘ठग लाइफ’ का टिकट खिड़की पर बुरा हाल है और फिल्म आठ दिन में 50 करोड़ के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाई है।
गौरतलब है कि ये दोनों फिल्मों एक-दिन के अंतर से रिलीज हुई थी। ‘ठग लाइफ’ पहले रिलीज हुई थी, लेकिन वो बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाने में कामयाब नहीं हो पाई और फिल्म का बुरा हाल है। वहीं, ‘हाउसफुल 5’ की कमाई में भले ही लगातार गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन फिर भी फिल्म 150 करोड़ के आंकड़े को छूने से पीछे नहीं हट रही है। अब देखना होगा कि दोनों फिल्मों की कमाई कहां जाकर रुकती है?
यह भी पढ़ें- The Bengal Files के टीजर पर लोगों का क्या कहना? इस दिन रिलीज होगी फिल्म
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।