Laal Pari Song Out: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हाउसफुल 5’ से एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तरह से तैयार हैं। इससे पहले उनकी फिल्म का पहला और मच अवेटेड सॉन्ग ‘लाल परी’ रिलीज कर दिया गया है। जाहिर है कि इंटरनेट पर इस गाने की काफी चर्चा हो रही थी। ऐसा इसलिए भी क्योंकि इस गाने को सिंगर यो यो हनी सिंह ने अपनी आवाज दी है। इस गाने में जैकलिन फर्नांडीस, नरगिस फखरी, सोनम बाजवा, अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन और संजय दत्त नजर आ रहे हैं। ‘लाल परी’ पर ऑडियंस का रिएक्शन क्या है? आइए जानते हैं।
लाल परी पर ऑडियंस का रिएक्शन
‘हाउसफुल 5’ के गाने ‘लाल परी’ ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रेंड करना शुरू कर दिया है। यो यो सिंह के इस गाने पर यूजर्स भी पॉजिटिव रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ’46 मिनट में 5 लाख व्यूज और 126k लाइक्स। #लालपरी ऑन फायर #हाउसफुल 5, 6 जून को सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ’25 मिनट में 100K लाइक पूरे हुए…… तुरंत चार्टबस्टर!!!’
यह भी पढ़ें: Good Bad Ugly की OTT रिलीज पर आया अपडेट, कब और कहां होगी स्ट्रीम?
देखें अन्य यूजर के रिएक्शन
चंद घंटे में मिले लाख में व्यूज
यो यो हनी सिंह की आवाज में ‘हाउसफुल 5’ के गाने ‘लाल परी’ को एक घंटे पहले ही यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। इस गाने ने महज एक घंटे के अंदर यूट्यूब पर 7 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं। वहीं गाने को 153 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। यूट्यूब पर जिस तरह से ‘लाल परी’ को ताबड़तोड़ रिएक्शन मिल रहे हैं, उसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस गाने को हिट होने से कोई नहीं रोक सकता है।
कब रिलीज होगी हाउसफुल 5?
साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ अगले महीने 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का टीजर कुछ दिन पहले ही रिलीज किया गया था, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। टीजर में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडीस, नरगिस फखरी, सोनम बाजवा, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, निकेतन धीर समेत अन्य स्टार्स का इंट्रोडक्शन दिखाया गया था।
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
4 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
7 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
8 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
9 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
10 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
11 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
13 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
14 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
16 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines