Good Bad Ugly की OTT रिलीज पर आया अपडेट, कब और कहां होगी स्ट्रीम?

साउथ एक्टर अजित कुमार की फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ पिछले महीने सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब इसकी ओटीटी रिलीज पर अपडेट आ गया है। आइए जानते हैं…

good bad ugly ott release update when and where to watch ajith kumar movie

Ajith Kumar File Photo

विज्ञापन

साउथ एक्टर अजित कुमार की ब्लॉकबस्टर एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ पिछले महीने 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने रिलीज होने के बाद दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आलम ये हुआ कि फिल्म इस साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई। अब ‘गुड बैड अग्ली’ के ओटीटी रिलीज पर आ गया है। जिन लोगों ने अभी तक अजित कुमार की फिल्म नहीं देखी है, वह अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं।

कब और कहां होगी स्ट्रीम?

अजित कुमार की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ की ओटीटी रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खासकर हिंदी भाषा में रिलीज का। इस बीच जो अपडेट आ रहा है, उसके मुताबिक मार्क एंटनी फेम आदिक रविचंद्रन के डायरेक्शन में बनी ‘गुड बैड अग्ली’ का ओटीटी प्रीमियर 8 मई, 2025 को नेटफ्लिक्स पर होगा। हालांकि मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना अभी बाकी है।

विज्ञापन

गुड बैड अग्ली की कहानी

बता दें कि फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ एक्शन से भरपूर फिल्म है, जिसकी कहानी एक रिटायर गैंगस्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो तीन अल्टर इगो गुड, द बैड और द अग्ली से जूझ रहा होता है। ये रिटायर गैंगस्टर अपने बेटे के किडनैप होने के बाद अपनी उसी हिंसक दुनिया में लौटने के लिए मजबूर हो जाता है, जिसे वह कभी पीछे छोड़ चुका होता है। ये अजित की अभी तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है, जिसकी ओटीटी रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

गुड बैड अग्ली का कलेक्शन

उधर, ओटीटी स्ट्रीमिंग के बीच एक ओटीटी दिग्गज ने ट्वीट शेयर करते हुए कहा, ‘गुड बैड अग्ली, सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में नेटफ्लिक्स पर आ रही है!’ फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में अनुमानित 153.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ