Housefull 5 को 6वें दिन लगा तगड़ा झटका, धड़ाम से गिरी कमाई; Thug Life का कैसा हाल?

Housefull 5 Vs Thug Life Box Office Collection: अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ को छठे दिन आकर तगड़ा झटका लगा है। फिल्म की कमाई धड़ाम हो गई है। वहीं कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ का बुरा हाल है।

Housefull 5, Thug Life

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के नए आंकडे़। image credit- News24

विज्ञापन

Housefull 5 Vs Thug Life Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ सिनेमाघरों में 6 जून को रिलीज हुई थी। पहले ही दिन ओपनिंग डे पर इसने धमाल मचा दिया था। वीकेंड पर शनिवार और रविवार को इसकी कमाई जबरदस्त रही। आलम ये हुआ कि ‘हाउसफुल 5’ इस साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। हालांकि अब इसकी कमाई लगातार गिरती जा रही है। छठे दिन फिल्म की कमाई में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। आइए जानते हैं ‘हाउसफुल 5’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

‘हाउसफुल 5’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘हाउसफुल 5’ ने रिलीज के छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 8 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जो अब तक का सबसे कम कलेक्शन है। इससे पहले फिल्म ने मंगलवार को 11.25 करोड़ रुपये कमाए थे। सोमवार को ‘हाउसफुल 5’ की कमाई 13 करोड़ रुपये रही थी। अब फिल्म की टोटल कमाई 119.75 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन

लगातार गिर रही कमाई

पिछले हफ्ते की कमाई पर नजर डालें तो ‘हाउसफुल 5’ ने 23 करोड़ रुपये से ओपनिंग ली थी। इसके बाद अगले दिन शनिवार को फिल्म ने 31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि रविवार को फिल्म की कमाई 32.5 करोड़ रुपये दर्ज की गई थी। इस हिसाब से देखा जाए तो ‘हाउसफुल 5’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन

ठग लाइफ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

उधर, साउथ एक्टर कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने 15.5 करोड़ रुपये से ओपनिंग ली थी। इसके बाद फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है। दूसरे हफ्ते में आकर इसने बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर कुल 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके बाद ‘ठग लाइफ’ का टोटल कलेक्शन 42.25 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ