Housefull 5 के इवेंट में बेकाबू हुई भीड़, रोने लगे फैंस; Akshay Kumar ने हाथ जोड़ की खास अपील

Housefull 5 Event: रविवार को अक्षय कुमार और अन्य स्टार्स ‘हाउसफुल 5’ का प्रमोशन करने के लिए पुणे के एक मॉल में पहुंचे। इस दौरान वहां भीड़ बेकाबू हो गई। महिलाएं और लड़कियां रोने लगीं। वहीं अक्षय कुमार हाथ जोड़कर भीड़ से अपील करते दिखे।

Housefull 5 Event

'हाउसफुल 5' के इवेंट में भीड़ हुई बेकाबू। Photo Credit- Instagram

Housefull 5 Event: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा और नरगिस फाखरी समेत 19 स्टार्स से सजी कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ सिनेमाघरों में 6 जून को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के प्रमोशन के लिए स्टार्स दिन-रात जुटे हुए हैं। इसी सिलसिले में बीते दिन 1 जून को पुणे में एक इवेंट रखा गया। स्टार्स पुणे के एक मॉल में पहुंचे जहां उन्हें देखने की होड़ में फैंस बेकाबू हो गए। इस कदर की अफरा-तफरी मच गई कि अक्षय कुमार को हाथ जोड़कर भीड़ से धक्का-मुक्की नहीं करने की अपील करनी पड़ गई।

स्टारकास्ट को देख भीड़ हुई बेकाबू

सेलिब्रिटी फैन पेज पर कुछ वीडियो शेयर किए गए हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि ‘हाउसफुल 5’ की स्टारकास्ट पुणे के एक मॉल में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हाउसफुल 5’ को प्रमोट करने के लिए पहुंची है। जैसे ही अक्षय कुमार अन्य स्टार्स के साथ में स्टेज पर आए तो उन्हें देखने के लिए भीड़ अनियंत्रित हो गई, जिसके चलते सारी व्यवस्थाएं धरी की धरी रह गईं। पूरा माॅल भीड़ से खचाखच भरा हुआ दिख रहा है।

महिलाएं और लड़कियां लगीं रोने

वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़कियां और महिलाएं भीड़ में रोती हुईं नजर आ रही हैं। कई लोग आगे आने के लिए भीड़ में संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं। फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, भीड़ में एक बच्ची अपने परिवार से बिछड़ गई जिसके बाद वह स्टेज पर रोती हुई नजर आई। इसके बाद जैकलीन फर्नांडीज उन्हें संभालती हुई नजर आईं।

अक्षय कुमार ने की खास अपील

मॉल में भीड़ को बेकाबू होते देख अक्षय कुमार ने हाथ जोड़कर फैंस से अपील की। वह वीडियो में हाथ जोड़कर कहते हैं, ‘मैं आपसे हाथ जोड़कर विनती करता हूं कि यहां औरतें और बच्चे हैं। धक्का धुक्की मत करो। मैं सभी से अनुरोध करता हूं, कृपया।’ वहीं जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा और नरगिस फाखरी समेत अन्य स्टार्स तनाव में नजर आए। इसके बाद बड़ी ही मुश्किल से भीड़ को नियंत्रित करते हुए इवेंट को समय से पूरा किया गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ