Fateh से बॉलीवुड डेब्यू कर रहा खूंखार विलेन, आखिर कौन है ये स्टार, जिसका बुरा हाल करेंगे Sonu Sood?

Who is Suraj Jumani: सोनू सूद की एक्शन फिल्म ‘फतेह’ रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म की रिलीज से पहले इसका विलेन चर्चा में बना हुआ है। आखिर कौन है सूरज जुमानी, जिसके साथ जबरदस्त एक्शन करेंगे सोनू सूद?

Suraj Jumani

Suraj Jumani

विज्ञापन

Who is Suraj Jumani: बॉलीवुड से लेकर साउथ तक इन दिनों एक्शन फिल्मों का क्रेज देखने को मिल रहा है। एक से बढ़कर एक कमाल की एक्शन-थ्रिलर फिल्म देखने को मिल रही है। इन दिनों एक और फिल्म चर्चा में बनी हुई है, जिसका नाम है ‘फतेह’। सोनू सूद की इस अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर जबसे आया है, तबसे ही ये चर्चा में बना हुआ है और फिल्म का एक सीन तो ऐसा है, जिसको लेकर खूब बातें हो रही है। इस सीन में कमाल का एक्शन दिखाया गया है।

खूंखार विलेन के रोल में सूरज

सोनू सूद की फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक्टर, खूंखार विलेन के साथ जबरदस्त एक्शन में लड़ रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि अब चर्चा ये हो रही है कि आखिर फिल्म ‘फतेह’ का ये विलेन कौन है? तो आपको बता देते हैं कि ये कोई और नहीं बल्कि पॉपुलर एक्टर सूरज जुमानी (Suraj Jumani) हैं। सूरज जुमानी फिल्म में विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं और सोनू सूद और सूरज का एक्शन फिल्म में अलग ही तड़का लगा रहा है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Suraj Jumani (@suraj_jumani)

कौन हैं सूरज जुमानी?

इसके साथ ही अगर सूरज जुमानी की बात करें तो वो फिल्म ‘फतेह’ से ही बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। हालांकि इसके पहले वो कई म्यूजिक एल्बम में काम कर चुके हैं। ‘फतेह’ में सूरज, बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद से टक्कर लेते नजर आएंगे। सूरज को फिल्म में खूंखार विलेन के रोल में दिखाया गया है और वो साइबर फ्रॉड करने वाले विलेन के गुर्गे बने हैं। भले ही ये सूरज की पहली फिल्म हो लेकिर उनके रोल को देखकर लग रहा है कि ये कुछ बड़ा धमाका कर सकते हैं। हालांकि अब क्या होगा ये तो फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता लगेगा। फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज भी देखा जा रहा है।

क्या है फिल्म की कहानी?

इसके साथ ही अगर फिल्म ‘फतेह’ की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी बेहद इंटरेस्टिंग और अट्रैक्टिव लग रही है। हालांकि अभी फिल्म रिलीज नहीं हुई है, तो कुछ कहा नहीं जा सकता। फिल्म के रिलीज होने के बाद ही इसकी असली स्टोरी पता लगेगा। हालांकि फिल्म के ट्रेलर को देखकर जो लग रहा है वो ये कि ये एक एक्स स्पेशल ऑप्स ऑफिसर यानी खुफिया एजेंसी में काम करने वाले एक एजेंट की कहानी है। अब लोगों को इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है। फिल्म 10 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ