---विज्ञापन---

मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर का निधन, फिल्म इंडस्ट्री को फिर लगा तगड़ा झटका

Mohan Bhakri Passes Away: मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर का निधन हो गया है। प्रोड्यूसर के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। हर कोई उनके निधन पर शोक जाहिर कर रहा है और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है।

---विज्ञापन---

Mohan Bhakri Passes Away: फिल्म इंडस्ट्री से फिर एक दुखद खबर सामने आ रही है। जी हां, मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर मोहन भाकरी का निधन हो गया है। आज यानी गुरुवार, 18 अप्रैल को मोहन ने दुनिया को अलविदा कह दिया। भाकरी के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। हर कोई उनके निधन पर शोक जाहिर कर रहा है और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है।

हॉरर फिल्मों के लिए मशहूर थे मोहन

मोहन भाकरी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम थे। उन्होंने कई हॉरर फिल्में दी है और उन्हें हॉरर फिल्मों के लिए खास पहचाना जाता है। हॉरर के साथ-साथ मोहन भाकरी ने कुछ पंजाबी फिल्में भी बनाई हैं, लेकिन हॉरर के लिए उनका नाम अलग ही मशहूर है। भले ही आज वो हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनकी यादें हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगी।

---विज्ञापन---
Mohan Bhakri Passes Away

Mohan Bhakri Passes Away

पुणे में मोहन ने ली आखिरी सांस

वहीं, अगर उनके निधन की बात करें तो कहा जा रहा है कि मोहन भाकरी ने पुणे में आखिरी सांस ली है। हालांकि अभी उनके निधन से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उनके निधन से उनके चाहने वाले और इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बता दें कि उन्होंने कई सुपरस्टार जैसे सलमा आगा, राज बब्बर, किरण कुमार, सुनील धवन जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। फिल्म इंडस्ट्री में हॉरर के लिए उनकी एक अलग पहचान है।

---विज्ञापन---

कई हिट फिल्मों में मोहन ने किया काम

इसी के साथ अगर मोहन की फिल्मों की बात करें तो इस लिस्ट में उनकी तमाम फिल्में आती हैं। जैसे- खूनी महल, अमावस की रात, चीख, इंसान बना शैतान , कब्रिस्तान, खूनी मुर्दा, पांच फौलादी जैसी कई अन्य फिल्में भी शामिल हैं। एक समय ऐसा था जब उनकी हॉरर फिल्मों के लोग दीवाने थे। आज उनके निधन से पूरी इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है।

यह भी पढ़ें- Snake Venom Case में 5 दिन जेल में रहे Elvish Yadav, राव साहब बोले- कोई भी जेल…

---विज्ञापन---

First published on: Apr 18, 2024 10:56 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola