Honeymoon in Shillong film five hit character: नई नवेली दुल्हन सोनम, शादी के चंद दिन बाद पति राजा संग हनीमून के लिए पहलगाम जाने वाली थी, वहां आतंकी हमला हुआ तो पहलगाम को कैंसल कर मेघालय के शिलांग को हनीमून के लिए चुना। 20 मई को राजा-सोनम हनीमून के लिए शिलांग पहुंचे। 23 मई के बाद हनीमून पर जो भी कुछ वो, वो अब बड़े परदे पर दिखाई देगा। राजा रघुवंशी के कत्ल की ऐसी कहानी सामने आई जिसने पूरा देश को हिलाकर रख दिया। राजा के परिवार से फिल्म को हरी झंडी मिल गई है।
आमिर खान नहीं, यह डायरेक्टर बनाएंगे फिल्म
पहले खबरें थीं कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और निर्माता-निर्देशक आमिर खान मेघालय हनीमून मर्डर केस पर फिल्म बनाने की सोच रहे हैं पर आमिर खान प्रोडक्शंस ने इसे लेकर चल रहीं अटकलों को खारिज कर दिया। अब इस केस पर बन रही फिल्म को SP Nimbawat डायरेक्ट करेंगे। निर्देशक निम्बावत ने फिल्म को लेकर कहा कि हम यह फिल्म इसलिए बनाना चाहते हैं ताकि राजा के साथ जो हुआ, वह किसी और के साथ न हो। स्क्रिप्ट तैयार है, फिल्म का अधिकांश भाग इंदौर में होगा, जबकि कुछ दृश्य मेघालय के विभिन्न स्थानों पर फिल्माए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: हनीमून से जेल तक, सोनम रघुवंशी की कैसे हुई ऐसी हालत? मेरठ की मुस्कान से कई बातें कॉमन
क्या कहता है राजा का परिवार?
राजा के परिवार का कहना है कि ये कोई हादसा नहीं था बल्कि एक सोची समझी साजिश थी। इसी वजह से इस फिल्म का नाम भी ‘हनीमून इन शिलांग’ रखा गया है। फिल्म राजा की लाइफ पर बेस्ड होगी। फिल्म के डायरेक्टर और प्रोडक्शन की टीम राजा रघुवंशी के घर पर मौजूद है। राजा के भाई सचिन ने कहा कि हमारा मानना है कि अगर हम अपने भाई की हत्या की कहानी को बड़े पर्दे पर नहीं लाएंगे तो लोग यह नहीं जान पाएंगे कि कौन सही था और कौन गलत। भाई विपिन ने कहा कि वे चाहते हैं कि फिल्म मेघालय की सच्ची तस्वीर पेश करे, जहां यह अपराध हुआ था।
यह भी पढ़ें: Honeymoon in Shillong में होगा Sonam Raghuvanshi की करतूतों का खुलासा, फिल्म का नाम और कहानी फाइनल
फिल्म के 5 हिट किरदार कौन-कौन?
पहला अहम किरदार सोनम रघुवंशी का होगा जो राजा की नई नवेली दुल्हन थी। 23 मई को पति राजा संग लापता हुई। 2 जून को पति का शव मिला तो गायब थीं। 8 जून को यूपी के गाजीपुर से सामने आई तो मनगढंत कहानी के साथ। एक्टिंग में उसने बॉलीवुड को पीछे छोड़ा।
राजा रघुवंशी दूसरा मुख्य किरदार होगा, जो इंदौर के कामयाब बिजनेसमैन थे। जिस पत्नी को हनीमून पर शिलांग ले गए थे, उसी पर पति की हत्या का आरोप लगा। अब राजा के परिवार वाले इंसाफ मांग रहे हैं और धमकी दी है कि इंसाफ न मिला तो जान दे देंगे।
राज कुशवाहा तीसरा अहम किरदार है, जो राजा रघुवंशी की कंपनी में ही काम करता था। आरोप यह है कि वो सोनम रघुवंशी को दूसरों के सामने दीदी बोलता था, लेकिन उससे प्यार करता था। राजा रघुवंशी के कत्ल में उसे भी सोनम के साथ सहआरोपी बनाया गया है।
विपिन रघुवंशी चौथा किरदार होगा जो अपने भाई राजा की मौत का इंसाफ चाहता है। हाल ही में तीन आरोपियों को जमानत मिलने पर राजा की मां बेहोश हो गई थी तो विपिन ने कहा था कि मामले की सही जांच के लिए हाईकोर्ट और जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट भी जाएंगे।
सोनम के पिता पांचवें ऐसे किरदार हैं जो आज भी बेटी के पक्ष में खड़े हैं। उन्होंने कहा कि जब तक मैं सोनम से मिलकर खुद बात नहीं कर लेता, तब तक यकीन नहीं कर सकता कि वही इस हत्या की दोषी है। अगर सोनम ने अपराध कबूल किया, तो वे उससे सारे रिश्ते तोड़ लेंगे।
यह भी पढ़ें: सोनम हनीमून केस में 3 को मिली बेल-पलट गया खेल, बेसुध हुई राजा रघुवंशी की मां
सच्ची घटनाओं पर पहले भी बनीं हैं फिल्में
चाहे गाजियाबाद का आरुषि मर्डर केस हो, जेसिका मर्डर केस, निर्भया गैंगरेप हो, निठारी कांड हो। हर बड़ी और चौंकाने वाली सच्ची घटनाओं पर पहले भी फिल्में बनती रही हैं। अब मेघालय हनीमून मर्डर केस पर फिल्म बनेगी। हाल ही में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च कर पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की थी। इस ऑपरेशन पर भी फिल्म बनाने के लिए नाम रजिस्टर्ड करने की दौड़ लग गई थी। इससे पहले सच्ची सैन्य घटनाओं पर भी बॉलीवुड में कई फिल्में बनीं हैं।
यह भी पढ़ें: सोनम हनीमून केस में नए खुलासे ने पलटी कहानी, पिता का गहने वापस लेने से इनकार, बोले-बेटी को दिया दान…
क्या है मेघालय का हनीमून केस?
इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम के साथ 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय आए थे। 23 मई को कपल लापता हुआ। 2 जून को राजा रघुवंशी का शव खाई में मिला। आरोप है कि सोनम ने पति की हत्या के लिए 20 लाख रुपये की सुपारी दी थी। साजिश में शामिल विशाल सिंह चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी ने सोनम की मौजूदगी में राजा को चाकुओं से गोदा और शव को खाई में फेंक दिया। इस मामले में पुलिस अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें सोनम और राज के अलावा तीन सुपारी किलर्स और तीन सबूत मिटाने के आरोपी शामिल हैं। तीन को जमानत मिल चुकी है।
यह भी पढ़ें: राजा से पहले था सोनम का एक और पति? दो मंगलसूत्र से उलझी राजा हत्याकांड की मिस्ट्री
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
19 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
21 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
22 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
23 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines