Honey Singh: मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह अक्सर अपने गानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। हनी सिंह की अपनी एक अलग फैन फॉलोइंग है और रैपर को बहुत लोग पसंद करते हैं। एक टाइम ऐसा भी था जब हनी सिंह इंडस्ट्री से गायब हो गए थे। हनी सिंह के लिए वो वक्त बेहद बुरा था, लेकिन फिर भी वो उससे बाहर निकले और इंडस्ट्री में वापसी की। इस दौरान जो शख्स अपनी मेहनत से दुनिया में चमका और जिसे खुद हनी सिंह भी ‘सुपरस्टार’ कहते हैं, वो कौन हैं?
हनी सिंह ने खुद दिया बयान
दरअसल, सोशल मीडिया पर हनी सिंह का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रैपर उस वक्त के बारे में बात करते हैं और बताते हैं कि आखिर वो किसे सुपरस्टार मानते हैं। उन्होंने कहा कि जबसे मैं गायब हुआ, तबसे एक ही सुपरस्टार दिख रहा है मुझे, जो अपने बलबूते और अपने भाई की मदद से बना है। हनी सिंह कहते हैं कि वो एक ही है, जिसने अपना ब्रांड बनाया, अपनी पहचान बनाई।
कौन हैं सुपरस्टार?
रैपर ने आगे कहा कि अपने शोज बेचने वाला और लोगों के दिल में बसने वाला सुपस्टार है। आज वो कहीं पर भी गाड़ी से उतर जाएं, तो लोगों की भीड़ लग जाती है और लोग पागल हो जाते हैं और वो कोई और नहीं बल्कि AP Dhillion हैं। जी हां, हनी सिंह ने खुद इस बात को माना है कि एपी ढिल्लों ने अपनी मेहनत के दम पर अपना नाम कमाया है और इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
यूजर्स ने किए कमेंट्स
इस वीडियो पर लोगों ने भी जमकर कमेंट्स किए हैं और अपना-अपना रिएक्शन शेयर किया है। एक यूजर ने इस पर लिखा कि एपी ढिल्लों कमाल के सिंगर हैं। दूसरे ने लिखा कि वो सच में बहुत ईमानदार है। तीसरे यूजर ने लिखा कि हां, सच में एपी के गाने मुझे इंस्पायर करते हैं। एक और यूजर ने लिखा कि हां आपने सही कहा, उसके जैसा सिंगर तो कमाल है। एक और यूजर ने लिखा कि सच में वो कमाल है। इस तरह कमेंट्स करके यूजर्स भी हनी सिंह की बात से सहमत नजर आ रहे हैं।
इंडस्ट्री में कई बड़े कलाकार
गौरतलब है कि इस वक्त इंडस्ट्री में कई बड़े कलाकार मौजूद हैं और सभी का अपना एक अलग और बड़ा फैनबेस है। एक-एक शोज के लिए स्टार्स की कमाई बेहद मोटी होती है। इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं, जैसे- दिलजीत दोसांझ, एपी ढिल्लों, करण ओजला सहित और भी अन्य लोग हैं, जो फैंस के दिलों पर राज करते हैं।
यह भी पढ़ें- अस्पताल से डिस्चार्ज हुए Govinda, हॉस्पिटल से बाहर आने के बाद इमोशनल दिखे ‘चीची’
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 hr agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
5 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
6 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
7 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
7 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
8 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
8 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
9 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines