अस्पताल से डिस्चार्ज हुए Govinda, हॉस्पिटल से बाहर आने के बाद इमोशनल दिखे 'चीची'

Govinda Health Update: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज मिल गया है। अस्पताल से बाहर आते ही एक्टर ने दोनों हाथ जोड़कर सभी को थैंक्स किया है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक्टर कैसे हैं?

Govinda Health Update

Govinda Health Update

विज्ञापन

Govinda Discharge From Hospital: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा अपनी ही लाइसेंसी र‍िवॉल्‍वर से जख्मी हो गए थे। इस हादसे के बाद एक्टर को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। अब गोविंदा ठीक हैं और वो हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए हैं। अस्पताल से बाहर आते ही एक्टर ने हर किसी को हाथ जोड़कर थैंक्स किया और सभी को दुआ और प्रार्थना के लिए भी शुक्रिया कहा। सोशल मीडिया पर गोविंदा के अस्पताल से डिस्चार्ज होने का वीडियो सामने आया है, जिसमें आप भी चीची का हाल देख सकते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

विज्ञापन

इमोशनल नजर आए गोविंदा

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गोविंदा व्हील चेयर पर बैठे हैं। इस दौरान एक्टर की वाइफ और बेटी टीना उनकेसंग मौजूद हैं। अस्पताल से बाहर आते ही चीची ने सबके सामने हाथ जोड़े और सभी को थैंक यू कहा। इस दौरान एक्टर ने फ्लाइंग किस भी फैंस को दिया और गोविंदा इमोशनल भी नजर आए। एक्टर के अस्पताल से बाहर आते ही उनके चाहने वालों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

यूजर्स ने फिर मांगी दुआ

इतना ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर गोविंदा का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में गोविंदा गाड़ी में बैठे नजर आ रहे हैं और अपने घर के लिए निकल गए हैं। सोशल मीडिया पर जैसे ही एक्टर के डिस्चार्ज होने के वीडियो सामने आए, तो यूजर्स ने कमेंट्स करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने इस पर लिखा कि आप जल्दी ठीक हो जाएंगे। दूसरे यूजर ने लिखा कि आपकी लाइफ बहुत कीमती है, प्लीज अपना ध्यान रखना। तीसरे यूजर ने लिखा कि प्लीज जल्दी ठीक हो जाइए। इस तरह कमेंट्स करके यूजर्स अब गोविंदा के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

विज्ञापन

क्या हुआ था गोविंदा को?

दरअसल, हाल ही में गोविंदा को कोलकाता जाना था और इसके पहले एक्टर अपनी लाइसेंसी र‍िवॉल्‍वर को अलमारी में रख रहे थे, लेकिन गन अनलॉक थी और गोविंदा के हाथ से छूट गई। जैसे ही गन जमीन पर गिरी तो मिसफायर हुआ और गोली सीधा गोविंदा के पैर में लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल मे एडमिट कराया गया। हालांकि अब गोविंदा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और चीची अपने घर के लिए निकल गए हैं।

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ