हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

हनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा; सोशल मीडिया पर शेयर की दुखद खबर

रैपर हनी सिंह के भतीजे की मौत हो गई है. कार एक्सीडेंट में उनके भतीजे की मौत हुई है और इसे बाद से रैपर सदमे में आ गए हैं. सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रैपर ने इस बात की जानकारी शेयर की है.

विज्ञापन
हनी सिंह के भतीजे की हुई मौत (pic credit- instagram)

Honey Singh Nephew Death: हनी सिंह पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. रैपर के भतीजे और पंजाबी म्यूजिक कंपनी स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक के बेटे कार एक्सीडेंट में मौत हो गई है. सुबह पंजाब के जालंधर में हनी सिंह के भतीजे की कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई. जिसके बाद कार के परखच्चे उड़ गए और उनकी मौत हो गई. दोस्त की पार्टी में शामिल होने के बाद वो अपने घर लौट रहे थे. हनी सिंह के भतीजे के साथ उनका एक दोस्त भी था, जिसकी मौत भी इस एक्सीडेंट में हो गई है. वहीं सिंगर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस बात की जानकारी दी है और इस दुखद खबर पर काफी दुख भी जताया है. इस खबर से सिंगर भी सदमे में आ गए हैं.

हनी सिंह के भतीजे समेत 2 की मौत

एक्सीडेंट में जान गंवाने वाले हनी सिंह के भतीजे का नाम विदित ओलक था और वो स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश के बेटे थे. वहीं विदित के साथ उनके दोस्त की भी मौत हो गई है जो गाड़ी में मौजूद थे. दोस्त की पहचान पप्पी स्वीट्स के मालिक के बेटे आरव तलवार के रूप में हुई है. फॉक्सवैगन कार से दोनों अपने एक दोस्त की बर्थडे पार्टी से वापस अपने घर लौट रहे थे. इस दौरान तेज रफ्तार गाड़ी खड़ी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली में जाकर टकरा गई और इस हादसे में दोनों की मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: ‘शूटआउट एट वडाला’ समेत कई हिट फिल्में देने वाले डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, शोक में डूबा सिनेमा जगत

विज्ञापन

हनी सिंह ने शेयर किया पोस्ट

हनी सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर इस दुखद खबर की जानकारी अपने फ्रेंड्स के साथ शेयर की है. रैपर ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘ये मेरे लिए एक बहुत ही काला दशक रहा है. अपने भतीजे को खोना मेरे लिए बेहद दुखद है. भोलेनाथ की कृपा बनी रहे.’ सोशल मीडिया पर सिंगर की ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है और उनके फैंस उनके भतीजे को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. वहीं इस मुश्किल समय में सिंगर के फैंस उनके साथ खड़े हुए हैं.

SHO ने दी जानकारी

न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार बारादरी पुलिस स्टेशन के SHO साहिल चौधरी ने इस एक्सीडेंट की जानकारी शेयर की है. उन्होंने बताया है कि ये एक्सीडेंट सुबह 3 बजे हुआ. उन्होंने ये भी बताया कि इस गाड़ी में 5 लोग सवार थे. 3 लोगों को पहले ही घर छोड़ दिया गया था और बाद में गाड़ी में बचे 2 लोग भी अपने घर वापस ही जा रहे थे, लेकिन बीच रास्ते में ये हादसा हो गया और दोनों अपनी जान गंवा बैठे. इसके बाद एक्सीडेंट की जानकारी दोनों के परिवारों को दी गई और परिवारों को शव सौंप दिए गए हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola