Honey Singh की दरियादिली का वीडियो वायरल, गरीब बच्चों का फरिश्ता बने सिंगर

Honey Singh Viral Video: यो यो हनी सिंह का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें वो नोएडा में मैट्रो स्टेशन के बाहर बैठकर गरीब बच्चों को खाना खिलाते नजर आ रहे हैं। सिंगर के फैंस उनकी दरियादिली की खूब तारीफ कर रहे हैं।

honey singh

Honey Singh Viral Video: रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह की दरियादिली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें वो गरीब बच्चों का फरिश्ता बन उन्हें खाना खिलाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर हनी सिंह का ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस हनी सिंह की दरियादिली की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। ये वायरल वीडियो नोएडा के सेक्टर 63 इलेक्ट्रॉनिक मेट्रो स्टेशन के बाहर का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को खिलाया खाना

हनी सिंह हाल ही में दिल्ली टूर पर आए थे। वहीं इस दौरान उन्हें उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 63 इलेक्ट्रॉनिक मेट्रो स्टेशन के बाहर स्पॉट किया गया। यहां से गुजरते हुए उनकी नजर मैट्रो स्टेशन के बाहर बैठे गरीब बच्चों पर पड़ी। हनी सिंह तुरंत अपनी गाड़ी से उतरे और बच्चों के लिए हल्दीराम के रेस्टोरेंट से खाना ऑर्डर कर दिया। वहीं सिंगर बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर उन्हें खाना खिलाते दिखाई दिए।

फैंस ने बनाया वीडियो

हनी सिंह को अपने बीच पाकर बच्चे फूले नहीं समाए और वो खुशी जाहिर करते हुए नाचने लगे। वहीं हनी सिंह को देखकर मैट्रो स्टेशन के बाहर सिंगर के फैंस की भीड़ भी जमा हो गई और वो सिंगर की दरियादिली का वीडियो बनाने लगे। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो अब आग की तरह फैल गया है। लोग इस वीडियो को शेयर कर हनी सिंह की खूब तारीफ कर रहे हैं। 

विज्ञापन

शहनाज गिल के साथ सॉन्ग

वहीं हनी सिंह अपने लेटेस्ट सॉन्ग ‘व्हेन एंड वेयर’ को लेकर खूब चर्चाओं में बने हुए हैं। इस गाने में हनी सिंह के साथ बिग बॉस 13 फेम कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस शहनाज गिल भी नजर आ रही हैं। हनी सिंह और शहनाज गिल की केमिस्ट्री को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। 3 मिनट 25 सेकेंड के इस गाने को यूट्यूब पर 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ