Badshah या Honey Singh, लाइव शो में कौन करता है सबसे ज्यादा फीस चार्ज?

ऑस्ट्रेलियाई इवेंट प्लानर पेस डी और बिक्रम सिंह रंधावा ने बताया कि लाइव शो के दौरान यो यो हनी सिंह और बादशाह की फीस को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि किसकी फीस सबसे ज्यादा है।

yo yo honey singh and badshah charges highest fees live shows know here

Badshah And Honey Singh File Photo

विज्ञापन

बॉलीवुड के मशहूर रैपर-सिंगर यो यो हनी सिंह और बादशाह के फैंस सिर्फ इंडिया ही नहीं बल्कि विदेशों तक में हैं। भले ही इन दोनों सिंगर्स के बीच काफी साल से अनबन चल रही हो और उनके बीच में काफी मतभेद हों लेकिन दोनों के गाने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते आ रहे हैं। कुछ फैंस इन दोनों सिंगर्स को एक साथ परफॉर्म करते हुए भी देखना चाहते हैं। खैर इन सब के बीच ऑस्ट्रेलियाई इवेंट प्लानर, पेस डी और बिक्रम सिंह रंधावा ने यो यो हनी सिंह और बादशाह को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है। जब उनसे पूछा गया कि लाइव शो के दौरान कौन-किससे ज्यादा फीस वसूलता है तो उन्होंने दिल छू लेने वाला जवाब दिया।

कौन लेता है सबसे ज्यादा फीस?

सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में ऑस्ट्रेलियाई इवेंट प्लानर, पेस डी और बिक्रम सिंह रंधावा ने बॉलीवुड सिंगर्स और स्टार्स को लेकर कई सारी बातें की। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि ‘यो यो हनी सिंह या बादशाह लाइव शो के लिए किसकी फीस ज्यादा होती है?’ इस सवाल का जवाब देते हुए पहले तो पेस डी और बिक्रम सिंह रंधावा थोड़ा हिचकिचाने लगे। इसके बाद उन्होंने बात को मजेदार तरीके से घुमाते हुए कहा कि ‘सबसे ज्यादा फीस रैपर रफ्तार लेते हैं।’

विज्ञापन

पेस डी ने कहा, ‘आर्टिस्ट का क्या होता है कि जब वह बैक टू बैक हिट्स देते हैं, तो उनके रेट आसमान छूते हैं। उसके बाद नॉर्मली भी वह उतना ही रेट लेते हैं। जैसे बादशाह की बात करूं तो वह एक शो के लिए 2 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। अगर उनका कोई अच्छा सॉन्ग आ गया तो रेट 2 करोड़ 20 लाख हो जाते हैं।’

हनी सिंह का चल रहा मार्केट

बार-बार पूछे जाने पर पेस डी ने हिचकिचाते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि हनी सिंह। सच में क्योंकि अभी उनका मार्केट चल रहा है। ऐसा नहीं है कि बादशाह भाई का मार्केट नहीं चल रहा है लेकिन हनी सिंह का कमबैक है, तो लोगों में बहुत क्रेज है।’ वहीं रैपर करण औजला की फीस के बारे में बताते हुए पेस डी ने कहा, ‘करण औजला बहुत चार्ज करते हैं। दबाकर करते हैं, हालत खराब हो जाती है लेकिन कमाकर भी देते हैं।’ जब उनसे तीनों को लेकर सवाल पूछा गया तो पेस डी ने कहा कि ‘लाइव इवेंट्स में हनी सिंह ज्यादा लेते हैं, फिर करण औजला और बादशाह हैं।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ