हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

प्यार, शादी और तलाक, क्यों टूटी Honey Singh और Shalini Talwar की शादी?

Honey Singh Divorce: मशहूर सिंगर-रैपर हनी सिंह को लेकर बड़ी खबर आ रही है। हनी सिंह और शालिनी तलवार के तलाक को कोर्ट ने मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
Honey Singh Divorce

Honey Singh Divorce: मशहूर सिंगर-रैपर हनी सिंह को लेकर बड़ी खबर आ रही है। हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार के तलाक को कोर्ट ने मंजूरी दे दी है। आज यानी मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत ने हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी के तलाक पर मुहर लगा दी है।

बता दें कि हनी सिंह ने अपने बचपन के प्यार से शादी की, लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों के रास्ते अलग-अलग हो गए। आइए जानते हैं कि आखिर हनी सिंह और शालिनी तलवार का तलाक क्यों हुआ?

यह भी पढ़ें- 40 साल पहले लगी चोट, दिखना हुआ बंद तो कराई सर्जरी, Zeenat Aman ने शेयर किया हेल्थ अपडेट

विज्ञापन

स्कूल से शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी

बता दें कि हनी सिंह और शालिनी तलवार की स्कूल वाली प्रेम कहानी हर कोई जानता है। हनी सिंह ने अपने बचपन के प्यार से शादी की और अब वो अपनी पत्नी से अलग हो गए। दोनों की लवस्टोरी की बात करें तो स्कूल के समय से शालिनी तलवार, हनी सिंह की गर्लफ्रेंड थीं। स्कूल से दिनों से ही दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर सार्वजनिक कुछ नहीं कहा ना ही किया। हनी सिंह, शालिनी से बेहद प्यार करते थे, लेकिन अपनी आगे की पढ़ाई के लिए वो यूके चले गए पर वहां जाने के बाद भी दोनों में प्यार कम नहीं हुआ।

2011 में की शादी

विज्ञापन

इस दौरान हनी जब भी इंडिया आते थे तो शालिनी से जरुर मिलते थे। इतना ही नहीं बल्कि जब हनी को पहचान मिली और वो एक मशहूर गायक बने तो भी दोनों के प्यार में कमी नहीं आई। एक-दूसरे को करीब 20 सालों तक डेट करने के बाद दोनों ने साल 2011 में सिख रीति रिवाजों के साथ शादी की। हालांकि दोनों ही परिवारों ने गुपचुप तरीके से शादी की। अपनी शादी के तीन साल बाद हनी ने एक रिएलिटी शो के अपनी शादी का खुलासा किया था, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

Honey Singh

विज्ञापन

मेरे साथ मारपीट की- शालिनी

हनी और शालिनी के बीच सब कुछ ठीक ही चल रहा था, लेकिन फिर उनकी शादी ऐसे मोड़ पर आई, जहां से उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला। शादी के कुछ सालों बाद दोनों के अनबन की खबरें आने लगी। शलिनी ने हनी पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। साल 2022 में शालिनी ने हनी पर आरोप लगाते हुए कहा कि सिंगर ने उनके साथ मारपीट की है। शालिनी ने कहा कि हमारी शादी को 10 साल हो गए हैं, लेकिन इसके बदले मुझे सिर्फ मानसिक और शारीरिक रूप से सिर्फ प्रताड़ित ही किया गया है।

कई महिलाओं के साथ अवैध शारीरिक संबंध बनाते हैं सिंगर- शालिनी

इतना ही नहीं बल्कि शालिनी ने बताया कि इंटरनेशनल टूर पर जाने के बहाने वो कई महिलाओं के साथ अवैध शारीरिक संबंध भी बनाते हैं। सिंगर ने उनके साथ बेहद बुरा बर्ताव किया है और यही वजह है कि वो उनसे अलग होना चाहती है। हालांकि शालिनी के इन आरोपों को हनी ने झूठा बताया था। सिंगर ने सोशल मीडिया पर नोट शेयर कर इन आरोपों को झूठा बताया था। वहीं, अब दोनों अलग हो चुके हैं और बचपन का प्यार खत्म हो गया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola