हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Viral Video: Honey Singh के कॉन्सर्ट में हंगामा! एंट्री ना मिलने पर दीवार फांदने लगी फैन, रैपर ने यूं किया रिएक्ट

Honey Singh Concert Video Viral: यो यो हनी सिंह का हाल ही में मुंबई में कान्सर्ट हुआ. इस दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक फीमेल फैन दीवार फांदने की कोशिश करती नजर आ रही हैं. वहीं अब हनी सिंह ने इस वायरल वीडियो पर रिएक्ट किया है.

विज्ञापन
हनी सिंह ने वायरल वीडियो पर किया रिएक्ट

Honey Singh Concert Video Viral: सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह का अक्सर चर्चाओं में रहते हैं. हाल ही में रैपर ने मुंबई में अपना मजेदार कॉन्सर्ट किया. वहीं अब सोशल मीडिया पर कॉन्सर्ट का एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में हनी सिंह की एक फीमेल फैन दीवार फांदते हुए नजर आ रही हैं. अब इस वायरल वीडियो पर हनी सिंह ने भी रिएक्ट किया है. रैपर ने अपनी इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर वीडियो शेयर करते हुए मजेदार रिएक्शन दिया. सोशल मीडिया पर वीडियो के साथ-साथ अब हनी सिंह का रिएक्शन भी वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.

हनी सिंह के कॉन्सर्ट से वीडियो वायरल

यो यो हनी सिंह का कॉन्सर्ट 28 मार्च को मुंबई के बांद्रा स्थित MMRDA ग्राउंड में हुआ था. कॉन्सर्ट के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें फैंस सिंगर के गानों को एन्जॉय करते दिखाई दे रहे हैं. इसी बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया जिससे हनी सिंह का पूरा इवेंट चर्चाओं में आ गया. दरअसल वायरल वीडियो में रैपर की एक फीमेल फैन दीवारे फांदते हुए MMRDA ग्राउंड में घूसने की कोशिश कर रही है. साथ ही सिक्योरिटी गार्ड उन्हें रोकते हुए दिखाई दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: BO Collection: 12वें दिन ही लाखों में सिमटी Ustaad Bhagat Singh की कमाई, Dhurandhar 2 का जलवा अभी भी बरकरार

विज्ञापन

क्या है मामला?

वहीं ये फीमेल फैन कॉन्सर्ट में थोड़ा लेट पहुंची, तब तक मैन गेट बंद हो चुके थे. जिसके बाद उन्हें अंदर नहीं जाने दिया, बस फिर क्या था फीमेल फैन दीवार को फांदने हुए ग्राउंड में घूसने की कोशिश करने लगीं. इसी बीच जब सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें ऐसी हरकत करने से रोका तो फीमेल फैन ने सिक्योरिटी गार्ड के साथ खूब गाली-गलौज की. इस दौरान वहां हंगामा मच गया. कॉन्सर्ट के बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा.

यह भी पढ़ें: Delhi में सजा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026, 140 से ज्यादा फिल्मों का होगा भव्य प्रदर्शन

विज्ञापन

हनी सिंह ने किया रिएक्ट

हनी सिंह ने अब इस वायरल वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है. सिंगर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा कि ये मेरी शेरनी फैन है. सिंगर का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. फैंस उनके इस रिएक्शन को काफी सपोर्ट कर रहे हैं. बता दें इस कॉन्सर्ट में और भी वीडियोज वायरल हुए जिनमें एक वीडियो में हनी सिंह अपनी एक फीमेल फैन के साथ स्टेज पर भी डांस करते दिखाई दिए.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola