Homebound Oscars 2026: जाह्नवी कपूर, ईशान खट्टर और विशाल जेठवा की ‘होमबाउंड’ को ऑस्कर 2026 में ऑफिशियल एंट्री मिल गई है. करण जौहर के डायरेक्शन में बनी इस मूवी को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर कैटेगरी में रखा गया है. वहीं करण जौहर ने भी इसको लेकर एक स्पेशल पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जो काफी वायरल हो रहा है. फिल्ममेकर पोस्ट में नॉमिनेशन के बारे में डिटेल शेयर कर रहे हैं और ‘होमबाउंड’ की टीम को बधाई भी देते रहे हैं. जाह्नवी के फैंस भी इस खबर से काफी खुश नजर आ रहे हैं.
12 मेंबर्स की टीम ने किया चुनाव
फिल्म प्रोड्यूसर एन चंद्रा ने कोलकाता में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘होमबाउंड’ की ऑस्कर में एंट्री की जानकारी शेयर की. चंद्रा ने कहा, ‘कुल 24 अलग-अलग भाषाओं की फिल्में ऑस्कर में भारत को रिप्रेजेंट करने की रेस में थीं. बहुत मुश्किल चुनाव था क्योंकि सभी फिल्में लोगों के दिल को छूने वाली थीं. 12 मेंबर्स की टीम ने इस मूवी को ऑस्कर के लिए चुना. चुनाव करने वाली टीम में प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, राइटर, एडिटर और जर्नलिस्ट शामिल थे.’
यह भी पढ़ें: Karan Johar ने रिवील किया व्हाट्सएप ग्रुप का सीक्रेट, बोले- चैट्स लीक हुए तो लंदन जाना…
करण जौहर ने स्पेशल पोस्ट किया शेयर
धर्मा प्रोडक्शन के बैनर के तले बनी इस फिल्म के लिए करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट शेयर कर खुशी जाहिर की है. करण ने पोस्ट में लिखा, ‘ये एक ऐसा पल है जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता. बहुत खुशी हो रही है कि हमारी फिल्म 98वें अकादमी अवॉर्ड में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर के लिए भारत को रिप्रेजेंट करेगी. इसके लिए पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई.’ करण का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. बता दें कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी इस मूवी को स्टैंडिंग ओवेशन मिला था.
यह भी पढ़ें: ‘मैं छुपाते-छुपाते थक गया हूं..’ Karan Johar ने ओजेम्पिक दवा लेने की अफवाह पर तोड़ी चुप्पी
फिल्म में दिखेगी दो दोस्तों की कहानी
फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें दो दोस्तों के पुलिस अधिकारी बनने के सफर को दिखाया गया है. दोनों दोस्त पुलिस अधिकारी बनने का सपना देखते हैं और सोचते हैं कि ये नौकरी उनको वो सम्मान दिलाएगी जो उन्हें अब तक नहीं मिला. इस तैयारी के बीच स्ट्रगल और मेहनत दोनों की दोस्ती में मुश्किलें पैदा कर देती है. मूवी में ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जाह्नवी कपूर लीड रोल में नजर आए हैं.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
2 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
3 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
4 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
4 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
5 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
6 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
6 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
8 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines